पिता की स्मृति में बेटी बनवाएगी सिविल बार में हाल

पूर्व अधिवक्ता राजेंद्र नाथ पांडेय की पुत्री हैं शिप्रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 12:19 AM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 06:01 AM (IST)
पिता की स्मृति में बेटी बनवाएगी सिविल बार में हाल
पिता की स्मृति में बेटी बनवाएगी सिविल बार में हाल

बस्ती: भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अधिवक्ता राजेंद्र नाथ पांडेय के निधन पर उनकी पत्नी व पुत्री ने सिविल बार एसोसिएशन को अपने खर्चे से हाल बनवाकर समर्पित करने की घोषणा की है।

शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन में स्व.राजेंद्र नाथ पांडेय की पुत्री शिप्रा पांडेय ने सिविल बार एसोसिएशन भवन के उत्तर तरफ प्रथम मंजिल पर हाल बनवाने के लिए शिला पूजन किया। कहा उसकी मां की प्रबल इच्छा है वह पिता की स्मृतियों को ताजा रखने के लिए सिविल बार भवन में ऐसे एक हाल का निर्माण कराए जिसमें युवा अधिवक्ता बैठने की जगह पा सके। इससे कचहरी से जुड़ी उनकी स्मृतियों सदैव जीवंत बनी रहेंगी।

एसोसिएशन के महामंत्री अविनाश त्रिपाठी ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि दौलत राम स्थाना, बाबू सुमित्रा नंदन श्रीवास्तव ने अपने जीवनकाल में सिविल बार को अधिवक्ताओं के हित में समर्पित किया है। शिप्रा पांडेय का प्रयास भी उसी कड़ी में है। पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद दूबे, पूर्व एडीजीसी प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, नरेंद्र पाल, परमात्मा प्रसाद चौधरी, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, राजकिशोर पांडेय, देवानंद सिंह, शेष नरायन लाल श्रीवास्तव, गोपेंद्र अग्रहरी, अज्ञाराम मिश्र, लालजी यादव, सुभाष चौधरी, अनुपम जी मिश्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी