विद्यालयों में मनाया गया मीना का जन्मदिन

जिले परिषदीय व कस्तूरबा स्कूलों में मीना मंच की काल्पनिक किदार मीना का जन्मदिन मनाया गया। माडल प्राथमिक विद्यालय देवमी में हर्षोल्लास कार्यक्रम का जिले परिषदीय व कस्तूरबा स्कूलों में मीना मंच की काल्पनिक किदार मीना का जन्मदिन मनाया गया। माडल प्राथमिक विद्यालय देवमी में हर्षोल्लास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 12:22 AM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 12:22 AM (IST)
विद्यालयों में मनाया गया मीना का जन्मदिन
विद्यालयों में मनाया गया मीना का जन्मदिन

बस्ती: जिले परिषदीय व कस्तूरबा स्कूलों में मीना मंच की काल्पनिक किदार मीना का जन्मदिन मनाया गया। माडल प्राथमिक विद्यालय देवमी में हर्षोल्लास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छात्र-छात्राओं ने गुब्बारों एवं पतंगी कागज से विद्यालय को सजाया गया। केक काट कर मीना का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों को चाकलेट से लेकर अन्य उपहार भी दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुहम्मद इकबाल ने बच्चों को मीना मंच के गठन के के उद्देश्य स्वच्छता आदि की जानकारी दी। राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, बालेन्द्र, आशा ,मीरा , कविता, रंजना की उपस्थित रही। भानपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया गया। हिसा पर आधारित नाटक शिवांगी, सिमरन,अर्चना गुप्ता,रीमा ने प्रस्तुत किया। वार्डेन रितु गुप्ता,विभा,सुनीता,पूनम,पूजा,बंदना,नीरज,संध्या,प्रमिला,मंजू मौजूद रहीं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साउघाट में मीना का जन्मदिन मनाया गया। शुभारंभ डायट प्राचार्य मसऊद अख्तर ने किया। अनीता ने केक काटा। छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। अभिभावकों ने विचार साझा किए। वार्डेन माधुरी त्रिपाठी ने काल्पनिक मीना से लोगों का परिचय कराया। बीईओ अनिल मिश्रा, श्याम बिहारी, अखिलेश सिंह, चंद्रभान पाण्डेय,राम कुमार सिंह ,गीता पाल, सीमा रानी, अभिलाषा शर्मा की उपस्थिति रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरपाती में छात्र छात्राओं ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। प्रधानाध्यापक सुवाष चंद्र ने मीना के दायित्वों को बच्चों को विस्तार से बताया। अनुदेशक सरिता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मीना मंच की अध्यक्ष जूली ने केक काटा। प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र, रवि तिवारी, संजय गिरि, अनूप सिंह, शांती देवी, गीता की उपस्थिति रही।

chat bot
आपका साथी