भाजपा का लक्ष्य सबका साथ,सबका विकास : दयाराम चौधरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगों में उपकरण वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 10:46 PM (IST)
भाजपा का लक्ष्य सबका साथ,सबका विकास : दयाराम चौधरी
भाजपा का लक्ष्य सबका साथ,सबका विकास : दयाराम चौधरी

जासं.बस्ती : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में संकल्पों के साथ मना रही है। चौथे दिन गुरुवार को विकास भवन के निकट सदर विधायक दयाराम चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 70 दिव्यांगों में ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, बैसाखी का वितरण करने के साथ ही गमछा, माला, मिठाई भेंट किया।

सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। कोरोना संक्रमण काल में जिस प्रकार से केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीबों की मदद कर रही है, वह अनुकरणीय है।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि दिव्यांगों के जीवन में उपकरण मिल जाने से बदलाव आयेगा और उनका जीवन सहज होगा। बताया कि सप्ताह भर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, इसकी जिम्मेदारी लोगों को सौंपी जा चुकी है।

महिला मोर्चा की दिव्या त्रिपाठी, डा. ममता पाण्डेय, निर्मला श्रीवास्तव, लता के संयोजन में अनेक स्थानों पर दिव्यांगों में उपकरण के साथ ही फल का वितरण किया गया।

इस मौके पर रामचरन चौधरी, राजकुमार शुक्ल, वैभव पाण्डेय, अरविन्द श्रीवास्तव 'गोला' अखण्ड सिंह, जॉन पाण्डेय, अमर सोनी, अनिल पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, जगदम्बा चौधरी, अनित शुक्ल, अंकुर श्रीवास्तव, उदयशंकर पाण्डेय, सुरेश चौधरी, उदयभान चौधरी, राघव पाण्डेय सहित तमाम अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी