बारिश ने बढ़ाई परेशानी, ठंड बरकरार

बारिश से गेहूं की फसल को मिली संजीवनी मौसम विभाग ने चेताया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 11:10 PM (IST)
बारिश ने बढ़ाई परेशानी, ठंड बरकरार
बारिश ने बढ़ाई परेशानी, ठंड बरकरार

जागरण संवाददाता, बस्ती : जनवरी में हर दिन मौसम बदल रहा। मकर संक्रांति बीतने के बाद भी ठंड कम होने की आस पूरी नहीं हुई। अब हवाओं से गलन और ठंड के साथ बारिश भी हुई। इससे जनजीवन प्रभावित तो हुआ, लेकिन गेहूं फसल को संजीवनी भी मिल गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा। शनिवार रात से ही कोहरा छाए रहा। वहीं सुबह भी कोहरे का प्रभाव रहा। इससे आवागमन के साथ कामकाज प्रभावित हुआ। रिमझिम बारिश हुई। शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर कीचड़ फैल गया। सड़कों पर मोटरसाइकिल फिसलने से लोग गिरे भी। मौसम खराब होने के कारण बाजारों में भी कम लोग पहुंचे। शनिवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी दिनों में धुंध के साथ कोहरा छाया रहेगा। बारिश भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बारिश से सबसे अधिक लाभ गेहू की फसल को हुआ है। इसके अलावा सरसों और गन्ने की फसल को भी फायदा होगा। जिन किसानों को गेहूं की सिचाई करनी थी उन्हें कुछ दिनों के लिए मोहलत मिल गई है। दूसरी ओर सब्जी की फसलों पर बारिश का बुरा प्रभाव पड़ा है। जो आलू की फसल तैयार है, वहां पानी अधिक होने से सड़ने की आशंका बनी रहती है। वहीं शाम को ठंड बढ़ गई थी। लोग अलाव खोजते दिखे। बारिश के चलते अलाव की आंच मंद हो गई थी। पर्याप्त अलाव न जलने से भी लोगों को समस्या हुई। ठंड व बारिश के चलते आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए।

chat bot
आपका साथी