डिपो से 42 बसें और जाएंगी चुनाव में

बस्ती : चुनावी ड्यूटी से परिवहन निगम की बसों को फुर्सत नहीं मिल पा रहा है। जैसे-जैसे चरणवार विधानसभ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Feb 2017 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 28 Feb 2017 10:46 PM (IST)
डिपो से 42 बसें और जाएंगी चुनाव में
डिपो से 42 बसें और जाएंगी चुनाव में

बस्ती : चुनावी ड्यूटी से परिवहन निगम की बसों को फुर्सत नहीं मिल पा रहा है। जैसे-जैसे चरणवार विधानसभा चुनाव संपन्न हो रहा वैसे-वैसे बसों को चुनाव में लगाया जा रहा है, कुछ आ रही हैं तो उससे ज्यादा बसें जा रही है। बसों की कमी से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इसका फायदा डग्गामार वाहन चालक उठा रहे हैं। डिपो से 42 और बसें चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी जानी हैं। विधानसभा चुनाव में लगे फोर्स को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की बसों का सहारा लेना पड़ा है। पांच चरण के चुनाव संपन्न हो गए हैं। छठां व सातवें चरण का चुनाव अभी शेष है। इन चुनावों के लिए बस्ती डिपो से पहले 25 बसें जा चुकी हैं, यहीं नही 7 बसे गोरखपुर डिपो से मंगाकर देना पड़ा था, अब 42 बसों को चुनाव में फिर लगा दिया गया है। ऐसे में गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, खलीलाबाद तथा फैजाबाद, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, इलाहाबाद समेत अन्य शहरों के लिए बसें नहीं मिल पा रही हैं।यात्रियों को या तो डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर ट्रेन का। हालांकि परिवहन निगम ऐसे यात्रियों की परेशानी ध्यान में रखते हुए अनुबंधित बसों का संचलन तो कर रहा, लेकिन वह केवल कोरम पूरा करने जैसा है। देखा जाए तो बस्ती डिपो के बेड़े में 86 बसे हैं। इनमें से 66 बसें चुनावी ड्यूटी में हैं। मंगलवार को लोकल रुट के लिए भी बसों की मारामारी रही। घंटों यात्री भटकते रहे। जो बसे आईं उनमें बैठने के लिए होड़ मची रही।

------------

डिपो से 42 बसों को और देना है, चुनाव में 66 बसे जा चुकी हैं। कुछ लौटी हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अनुबंधित बसों का संचलन किया जा रहा है। बाकी बसें भी चल रही हैं। यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

परशुराम पांडेय, एआरएम, बस्ती डिपो

chat bot
आपका साथी