बैरीके‍डिंग लगाकर रोका जा रहा मिट्टी का कटान Bareilly News

नाले का पानी किनारों से लगातार मिट्टी काट रहा है। ऐसे में सड़क के बाद घरों का नंबर भी आ सकता है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 01:00 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 05:52 PM (IST)
बैरीके‍डिंग लगाकर रोका जा रहा मिट्टी का कटान Bareilly News
बैरीके‍डिंग लगाकर रोका जा रहा मिट्टी का कटान Bareilly News

बरेली, जेएनएन : वार्ड तीन छोटी विहार की आंबेडकर नगर कॉलोनी में नाले की दीवार टूटने पर पानी के बहाव से सड़क का एक हिस्सा बहने के बाद शनिवार को यहां नगर निगम ने बैरीकेडिंग करा दी है। बावजूद इसके यहां के बाशिंदों के लिए खतरा बना हुआ है। नाले का पानी किनारों से लगातार मिट्टी काट रहा है। ऐसे में सड़क के बाद घरों का नंबर भी आ सकता है। शनिवार को निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कटान रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

तुलाशेरपुर से आगे विष्णुधाम कॉलोनी के पास स्थित आंबेडकर नगर के बराबर में बहने वाले नाले की दीवार टूटने से किनारे पर सड़क धंस गई है। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क धंसने के साथ ही पास स्थित श्मशान घाट की बाउंड्रीवाल, दो पोल और दो पेड़ भी पानी में समा गए। बच्चा नाले में गिरकर चोटिल हुआ। दो बकरियां पानी में बह गई। घटना की जानकारी होने पर शनिवार को अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, जेई गणोशी लाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने धंसी हुई सड़क के किनारे बैरीकेडिंग लगवा दी। बावजूद इसके खतरा बरकरार है। नाले का पानी नीचे से मिट्टी लगातार काट रहा है। इससे सड़क और मकानों पर भी खतरा बना है।

chat bot
आपका साथी