प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, घर में ही दफना दी लाश

तीन महीने से लापता चल रहे युवक की हत्‍या उसकी ही पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 02:15 PM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 02:15 PM (IST)
प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, घर में ही दफना दी लाश
प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, घर में ही दफना दी लाश

शाहजहांपुर(जेएनएन)। अवैध संबंधों में बाधक बने पति की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। उसका शव घर के अंदर अांगन में दफना दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ पति के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। तीन महीने तक चली पड़ताल के बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी को शक के आधार पर हिरासत में लिया तो पूरा सच सामने आया।

थाना कांट क्षेत्र के गांव शमशेर निवासी 24 वर्षीय सूरज सिंह की पत्नी सुनीता सिंह के गांव के ही हरिओम सिंह से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी सूरज सिंह को हो गई थी। सूरज इसका विरोध करता था, जिस पर सुनीता ने पति की हत्या करने साजिश रच डाली। 23 जुलाई को सुनीता ने अपने घर हरिओम को बुलाया। इसके बाद उसने पति व प्रेमी दाेनों को जमकर शराब पिलाई। जब दोनों नशे में हो गए तो सुनीता ने हरिओम से कहा कि पति की हत्या कर दो। हरिओम इसके लिये तैयार नहीं हुआ तो सुनीता खुद ही सूरज का गला दबाने लगी, जिसके बाद हरिओम ने भी उसकी मदद की।

 

हत्‍या के बाद आंगन में गड्ढा खोदकर दफनाया शव

सूरज की मौत के बाद दोनों ने घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। घटना के बाद सुनीता ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पति लापता हो गया है। उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ पति का अपहरण करने का मुकदमा भी दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस बीच हरिओम का सुनीता के घर पर आना-जाना चलता रहा। शक होने पर शुक्रवार को पुलिस ने हरिओम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हो गया। शनिवार सुबह गड्ढा खुदवाया तो चार फिट की गहराई में सूरज का कंकाल मिला। एसपी डॉ. एस चनप्पा मौके पर पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी