दादर एक्सप्रेस में बढ़ी वेटिंग, कम पड़े कोच

By Edited By: Publish:Sun, 02 Feb 2014 01:02 AM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2014 01:03 AM (IST)
दादर एक्सप्रेस में बढ़ी वेटिंग, कम पड़े कोच

जागरण संवाददाता, बरेली : जंक्शन से मुंबई जाने वाली दादर एक्सप्रेस में वेटिंग 250 पहुंच गई। सैकड़ों यात्रियों को बर्थ नहीं मिल सकी। इससे खफा यात्रियों ने अफसरों से नाराजगी जताई, तब अतिरिक्त कोच लगाकर ट्रेन को रवाना किया जा सका। इसके बाद भी तमाम यात्रियों को जनरल कोच में बैठना पड़ा।

बरेली जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल को हर शनिवार साप्ताहिक 14314 दादर एक्सप्रेस का संचालन होता है। शनिवार सुबह ट्रेन के स्लीपर क्लास में जंक्शन से ही 248 यात्रियों की वेटिंग थी। ट्रेन में दस स्लीपर कोच लगने के बाद भी बढ़ी वेटिंग से रेल अफसर भी परेशान थे, लेकिन कोच की कमी के कारण यात्रियों ने नाराजगी जताई। इस पर सुबह पौने ग्यारह बजे जाने वाली ट्रेन कुछ देर रुकी रही। अफसरों ने तुरंत एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच लगाया। इसके बाद कुछ यात्रियों को बर्थ मिल गई, लेकिन तमाम छूट गए। कुछ यात्रियों को मजबूरी में सफर रद करना पड़ा।

मुंबई को चली एक और ट्रेन

उत्तराखंड के रामनगर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनल के बीच 19062 रामनगर एक्सप्रेस का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। यात्रियों को जानकारी न होने के कारण यह साप्ताहिक ट्रेन पूरी तरह से खाली थी, जबकि बरेली से संचालित दादर में यात्रियों के लिए कोच कम पड़ गए। रामनगर स्टेशन से सुबह 06.20 बजे चलने वाली ट्रेन पहले ही दिन एक घंटे देरी से पहुंची। इसको 11.47 बजे आना था। मुंबई के लिए एक और ट्रेन संचालित होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी