बरेली में वैक्सीनेशन के लिए तैयार हुए ग्रामीण, सतर्कता और जागरूकता के दम पर कोरोना को मात देने के लिए बढ़े आगे

स्वच्छता और जागरूकता दो शब्द बीमारियों से लड़ने के लिए पर्याप्त हैं। तीन गांव ईट जागीर ग्रेम और हरदुआ किफायतुल्ला में सुरक्षाचक्र मजबूत करने के लिए सेहत मित्र द्वार-द्वार चले। सैनिटाइजेशन और स्वच्छता अभियान के जरिए लोगों को जताया गया कि बीमारी कोई भी हो वह लड़ने में सक्षम हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 01:14 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 01:14 PM (IST)
बरेली में वैक्सीनेशन के लिए तैयार हुए ग्रामीण, सतर्कता और जागरूकता के दम पर कोरोना को मात देने के लिए बढ़े आगे
ईट जागीर गांव में सोमवार का दिन स्वच्छता और वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता का रहा।

बरेली, जेएनएन। स्वच्छता और जागरूकता। दो शब्द बीमारियों से लड़ने के लिए पर्याप्त हैं। नवाबगंज ब्लॉक के तीन गांव ईट जागीर, ग्रेम और हरदुआ किफायतुल्ला में सुरक्षा चक्र मजबूत करने के लिए सेहत मित्र द्वार-द्वार चले। सैनिटाइजेशन और स्वच्छता अभियान के जरिए लोगों को जताया गया कि बीमारी कोई भी हो, वह लड़ने में सक्षम हैं।ईट जागीर गांव में सोमवार का दिन स्वच्छता और वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता का रहा।

सुबह से ही सैनिटाइजेशन के लिए गाड़ियां चली। लोगों ने खुद भी सहभागिता रखते हुए सफाई अभियान में जुड़े। सेहत मित्रों की टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। उनकी आक्सीमीटर से जांच करने के बाद आक्सीजन स्तर के बारे में बताया। गांव के लोगों को समझाया गया कि उन्हें वैक्सीनशन जरूर करना है।दरअसर, पिछले वैकसीनेशन कैंप में लोगों की भागीदारी कम रही। 30 हजार की आबादी में यहां सिर्फ 1500 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इसलिए अब दोबारा कैंप लगाने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को कोविड वैक्सीनेशन के जरिए मिलने वाली सुरक्षा के बारे में कोविड डेस्क पर बताया गया।

मास्क और दो गज दूरी बचाएगी : गांव में कोविड डेस्क के साथ लाेगों की चौपाल भी लगाई गई। जहां उन्हें संक्रमण के बचाव के बारे में भी बताया गया। इस दौरान सेहत मित्र प्रेमशंकर उर्फ लल्ला, सुमेर, सूरज गंगवार, सुरेंद्र सिंह ने लोगों की जांच की। उन्हें जागरूक भी किया। बाद में नालियाें की सफाई और सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया।

संक्रमण के शुरुआत में इलाज मिलना बेहतर : संक्रमण के समय रहते इलाज मिलने पर जान को खतरा कम हो जाता है। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी के साथ मास्क जरूरी नियम है। नवाबगंज तहसील के गांव ग्रेम में दैनिक जागरण के सेहतमित्रों ने कोविड डेस्क के जरिये महिलाओं और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। संदेह नजर आने पर लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। यहां वैक्सीनेशन काफी कम रहा है। आठ हजार की आबादी में सिर्फ 600 लोगों का वैक्सीनेशन हो सका है।

सोमवार को सेहतमित्र ओमकार सिंह, नवल किशोर, मदन लाल, पप्पू लाल और जिया लाल की टीमों गांव के घर-घर पहुंचने का अभियान शुरू किया। लोगों को दो गज दूरी-मास्क है जरूरी के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि अभी सतर्कता को बनाए रखना है। दूसरी लहर में कोविड का खतरा कम नहीं हुआ है। इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए मास्क जरूर लगाए रहे। अंगोछा की कई परते भी मुंह को ढके रखती है। इससे ड्रापलेट दूसरों के लिए खतरा नहीं बनती है।

पल्स ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल भी समझाया : कोविड डेस्क स्थायी व्यवस्था है। इसलिए सेहत मित्र आेमकार ने गांव के लोगों को डिजिटल थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया। ये भी कि संक्रमण के खतरे कैसे भांपे। ताकि परिवारों को सुरक्षित रखा जा सके।

सेहतमित्रों ने कहा तो वैक्सीनेशन के लिए तैयार हुए ग्रामीण : हरदुआ किफायतुल्ला गांव में सोमवार काे माहौल बदला हुआ था। सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान छेड़ा गया। सुबह से ही दैनिक जागरण की टीमों ने घर-घर पहुंचकर परिवार में ऐसे सदस्याें काे समझाना शुरू किया। कोविड संक्रमण से बचाव के तरीकों को लेकर जागरूक किया गया। यहां 12 हजार की आबादी में सिर्फ 800 लोगों का वैक्सीनेशन हो सका है। यहां अब दोबारा कैंप लगाया जाना है।

सेहतमित्रों ने वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को समझाया। अधिकांश लोग अफवाहों से भ्रमित मिले। उन्हें वास्तु स्थिति के बारे में बताया गया। जिसके बाद सभी लोग वैक्सीनेशन के लिए तैयार हो गए। तय हुआ कि ये डेटा स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया जाएगा। जिससे लोगों को वैक्सीन लगवाई जा सके।

सैनिटइाजेशन का अभियान भी चला : सेहतमित्र मो इरशाद, रईस अहमद, मो. यूनिस, रफीक अहमद, हैदर अली ने घर-घर अभियान चलाया। इसके बाद गांव के बीच में कोविड डेस्क भी लगाई गई। जिसमें ग्रामीणों ने पहुंचकर ऑक्सीजन का स्तर और शरीर का तापमान मापा। अधिकांश लोगों में ऑक्सीजन की मात्रा सही मिली। गांव में सैनिटाइजेशन भी हुआ।

chat bot
आपका साथी