जेल में बना मंच, गूंज रही रामायण की चौपाई

जिला जेल में इस बार नई पहल हुई। 45 बंदियों ने रामलीला मंचन शुरू किया। सभी पात्र यही लोग निभा रहे हैं। इसके लिए कई दिन अभ्यास हुआ शनिवार से मंचन शुरू कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 02:55 AM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 05:07 AM (IST)
जेल में बना मंच, गूंज रही रामायण की चौपाई
जेल में बना मंच, गूंज रही रामायण की चौपाई

बरेली, जेएनएन : जिला जेल में इस बार नई पहल हुई। 45 बंदियों ने रामलीला मंचन शुरू किया। सभी पात्र यही लोग निभा रहे हैं। इसके लिए कई दिन अभ्यास हुआ, शनिवार से मंचन शुरू कर दिया गया।

शाम को जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने शुभारंभ किया। इसके बाद नारद मोह से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव तक की लीला का मंचन हुआ। साज सज्जा के सामने छोड़ बाकी सभी इंतजाम बंदियों ने ही किए हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि सिर्फ किरदार निभाने वाले बंदी मंच पर रहते हैं। कोरोना संक्रमण से एहतियात के कारण बाकी बंदियों के लिए मंचन देखने का इंतजाम बैरकों में किया गया है। वहां लगे टीवी पर सीधा प्रसारण किया जा रहा। इस दौरान डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. एसके जौहरी, जेलर राजीव मिश्रा, डिप्टी जेलर एके गुप्ता, राकेश वर्मा, आलोक और शिवराम मौजूद रहे।

वन गमन की लीला का हुआ मंचन

चौधरी तालाब में आयोजित रामलीला मंचन में केकैई-मंथरा संवाद, केकैई-दशरथ संवाद, राम वनगमन, सरयू पार करने की लीला का मंचन किया गया। यहां दीपेश अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा, प्रभू नारायण तिवारी, धीरेंद्र शुक्ला, रजनीश बाजपेई,बृजेश प्रताप सिंह, शिव नारायण दीक्षित, अभिषेक मिश्रा, आदित्य शुक्ला मौजूद रहें। इसी प्रकार सुभाष नगर में कथावाचक राधेश्याम की रामायण का संगीतमय पाठ किया गया। यहां राम जन्म, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध वा जनकपुर गमन तक की लीला का गायन किया गया। महंत रामलखन दास, नरसिंह दास, नमन, अशोक शर्मा, मंत्री आलोक तायल, राज कुमार तिवारी, अखिलेश सिंह मौजूद रहे। उत्तराखंड सास्कृतिक समाज की 40 वीं रामलीला महोत्सव में रामायण पाठ के साथ ही बैठकी रामलीला का मंचन किया गया। पहले दिन आरंभ से दोहा 120 (क) बालकांड तक का पाठ करने के साथ ही बैठकी रामलीला में प्रार्थना व रामजन्म लीला का मंचन किया गया।

chat bot
आपका साथी