बरेली में सीएम योगी की तारीफ पर सपा में हंगामा

शनिवार को सपा के नामित पार्षद मुहम्मद नदीम पार्टी कार्यालय गए थे, जहां उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बूचड़खाने बंद करने की तारीफ की।

By amal chowdhuryEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 12:58 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 12:58 PM (IST)
बरेली में सीएम योगी की तारीफ पर सपा में हंगामा
बरेली में सीएम योगी की तारीफ पर सपा में हंगामा

बरेली (जागरण संवाददाता)। गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाले एक महीना गुजरा है लेकिन, उनकी कार्यशैली की तारीफ भाजपा के साथ-साथ सपाई भी करने लगे हैं। शनिवार को सपा के नामित पार्षद मुहम्मद नदीम महानगर कमेटी की बैठक में शामिल होने पार्टी कार्यालय गए थे।

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के कक्ष में काफी लोग मौजूद थे। इसी दौरान नामित पार्षद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बूचड़खाने बंद करने की तारीफ की। वह यह तारीफ सोशल मीडिया पर भी कर चुके थे। इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने भी नाराजगी जताई। यह कहते हुए कि सपा दफ्तर पर भाजपा मुख्यमंत्री की तारीफ नहीं करनी चाहिए। मीट लाइसेंस में बदलाव करने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए।

यह भी पढ़ें: नीति आयोग से उत्तर प्रदेश को 1.16 लाख करोड़ की दरकार, बैठक में भाग लेंगे सीएम योगी

तमाम लोग मीट के लिए परेशान हैं। आप तारीफ कर रहे हैं? इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। नामित पार्षद ने जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर शोर: जिलाध्यक्ष और पार्षद की तनातनी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। कुछ ही देर में सपाइयों के कमेंट आने लगे। अधिकांश ने पार्षद की तारीफ पर नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें: अपहरण करने के बाद बनाया अश्लील वीडियो, महिला के ससुराल भेजी क्लिप

chat bot
आपका साथी