छेडखानी से परेशान छात्रा बोली, कार्रवाई नहीं हुई तो उठा लूंगी यह कदम

कैंट की किशोरी का शोहदों ने जीना दुश्वार कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

By Edited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 09:02 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 09:53 AM (IST)
छेडखानी से परेशान छात्रा बोली, कार्रवाई नहीं हुई तो उठा लूंगी यह कदम
छेडखानी से परेशान छात्रा बोली, कार्रवाई नहीं हुई तो उठा लूंगी यह कदम
बरेली, जेएनएन: कैंट की किशोरी का शोहदों ने जीना दुश्वार कर दिया है। रास्ता रोककर अश्लील कमेंट व दोस्ती का दबाव बनाते हैं। मना करने पर छेड़खानी करते हैं। परेशान पीड़िता रविवार सुबह थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की तो वह जान दे देगी। पुलिस ने तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी ने बताया कि पिछले छह महीने से महेश कश्यप नाम का युवक उसके पीछे पड़ा है। उसके साथ दो दोस्त भी रहते हैं। वह स्कूल आने-जाने के दौरान उसका पीछा करते हैं। गंदे इशारे और अश्लील कमेंट के चलते वह डिप्रेशन में है। उसे लगता है कि वह अपनी जान दे दे। परिजनों को डर से नहीं बता पा रही थी कि घर वाले स्कूल जाना बंद करा देंगे। फिलहाल छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सट्टा कराने वाला फरार, लगाने वालों को पकड़ा जागरण संवाददाता, बरेली: बशीर मियां की मजार के पास लंबे समय से चल रहे सट्टे के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ। खास बात यह रही दबिश से पहले ही सट्टा कराने वाले अतीक तक सूचना पहुंच गई और वह फरार हो गया। पुलिस ने जो सट्टा लगाने आए थे उन्हें पकड़कर ही अपनी पीठ थपथपा ली। इनसे करीब 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। किला में वशीर मियां की मजार से आगे अतीक का घर है। तीन मंजिला बने अतीक के घर से सटी दुकान है। 15 दिन पहले अतीक की शिकायत चौकी इंचार्ज से की गई थी। लेकिन चौकी इंचार्ज पूरी तरह से अनजान बन गए। बोले- अतीक को नहीं जानता, पता करता हूं। आखिर किसने लीक की सूचना अतीक के यहां रोजाना लाखों का सट्टा लगता था। पुलिस में उसकी पकड़ भी किसी से छिपी नहीं था। अधिकारियों के आदेश पर दबिश दी गई थी। अब इसको लेकर खलबली मची है कि आखिर सूचना किसने लीक की।
chat bot
आपका साथी