छह साल बाद रिटायर्ड मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने कोर्ट में किया सरेंडर

रिटायर्ड मार्केटिंग इंस्पेक्टर लाखन सिंह ने भ्रष्टाचार के एक मामले में स्पेशल जज पीसी एक्ट-प्रथम उमेश चंद्र पाडे की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपित लाखन सिंह मूल रूप से मिलक रामपुर का निवासी है। रिटायरमेंट के बाद मढ़ीनाथ में मकान बनाकर रहने लगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 02:22 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 02:22 AM (IST)
छह साल बाद रिटायर्ड मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने कोर्ट में किया सरेंडर
छह साल बाद रिटायर्ड मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने कोर्ट में किया सरेंडर

बरेली, जेएनएन : रिटायर्ड मार्केटिंग इंस्पेक्टर लाखन सिंह ने भ्रष्टाचार के एक मामले में स्पेशल जज पीसी एक्ट-प्रथम उमेश चंद्र पाडे की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपित लाखन सिंह मूल रूप से मिलक रामपुर का निवासी है। रिटायरमेंट के बाद मढ़ीनाथ में मकान बनाकर रहने लगा। साढ़े 11 लाख रुपए के भ्रष्टाचार में विजिलेंस विभाग ने वर्ष 2014 में थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित ने सíवस के दौरान अपने बेटे व बीवी के नाम नीलामी में महंगे प्लॉट खरीदे। भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में कई प्लॉट जाच में सामने आए। गाड़ी, बंगला, बीमा पॉलिसी में खर्च की गई रकम की जानकारी भी विजिलेंस विभाग की खुली जाच में सामने आई। आरोपित लाखन सिंह चार्जशीट दाखिल होने के बाद से ही कोर्ट से फरार चल रहा था। स्पेशल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आरोपित को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी