बर्फीली हवाओं से मौसम बरपा रहा कहर, विशेषज्ञ बाेले सिचाई न करें किसान, हाे सकती है बारिश

Shahjahanpur Wether News Update Today बर्फीली हवाओं से मौसम के मिजाज में तत्खी है।गलन बढ़ने और कोहरा पड़ने से जन जीवन प्रभावित है।तापमान का जहां नीचे गिरने का क्रम जारी है वहीं मौसम विशेषज्ञ बारिश की संभावना जता रहे है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 07:49 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 07:49 AM (IST)
बर्फीली हवाओं से मौसम बरपा रहा कहर, विशेषज्ञ बाेले सिचाई न करें किसान, हाे सकती है बारिश
बर्फीली हवाओं से मौसम बरपा रहा कहर, विशेषज्ञ बाेले सिचाई न करें किसान, हाे सकती है बारिश

बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur Wether News Update Today : शाहजहांपुर में मौसम का मिजाज नम है। आसमान में छाए बादलों की वजह से दिन में धूप नहीं निकली। इससे अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 9.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बर्फीली हवाओं से गलन भी बरकरार रही। मौसम विज्ञानियों ने 22 व 23 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी के संकेत दिए है।

बुधवार सुबह बादलों की वजह अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 100 फीसद रिकार्ड की गई। अधिकत तापमान 10.9 डि्ग्री के सापेक्ष 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन धूप न निकलने की वजह से शाम के समय आर्द्रता 98 फीसद रिकार्ड की गई। बर्फीली हवा भी 14.4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। इससे पूरे दिन चुभनभरी गलन रही। हल्का कोहरा भी छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विज्ञानियों ने पूर्वानुमान में 22 व 23 जनवरी को बूंदाबादी व बारिश की संभावना जताई गई है।

सिंचाई न करें किसान, विशेषज्ञों ने दी सलाह

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी व ग्रामीण कृषि मौसम इकाई के प्रभारी डा. एनसी त्रिपाठी ने किसानों को फसलों की सिंचाई से बचने की सलाह दी है। कहा कि 22 व 23 को बारिश की संभावना है। इस कारण अभी सिंचाई से बचना चाहिए।

अलाव व रैना बसेरा का निरीक्षण

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने मंगलवार की रात नगर भ्रमण कर अलाव व रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थलों से दो लोगों को रैन बसेरा भी भिजवाया। टाउनहाल व रोडवेज समेत आधा दर्जन स्थलों पर अलाव के लिए लकड़ी की मात्रा भी बढ़वाई।

chat bot
आपका साथी