पुलिस वालों ने खेली होली

बरेली: पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने बंगलों में होली खेली। आइजी डीके ठाकुर के आवास प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Mar 2018 02:16 AM (IST) Updated:Sun, 04 Mar 2018 02:16 AM (IST)
पुलिस वालों ने खेली होली
पुलिस वालों ने खेली होली

बरेली : पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने बंगलों में होली खेली। आइजी डीके ठाकुर के आवास पर सुबह पुलिस वाले पहुंचे। यहां गुलाल लगाकर होली खेली गई। अधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अधिकारियों के साथ उनकी पत्‍ि‌नयां भी थीं। महिला सीओ भी होली में शामिल थीं। एसपी सिटी के अलावा शहर के सभी सर्किल के सीओ भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टरों ने भी आइजी व एसएसपी से गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी। वहीं एसएसपी आवास पर भी होली खेली गई। सीडीओ भी इसमें शामिल हुए। इसके अलावा थानों में भी होली का जश्न मना। सिपाहियों व दरोगाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया, डांस भी किया। पुलिस लाइन में भी पुलिस कर्मियों के परिवार होली खेलते दिखे।

chat bot
आपका साथी