Corona virus: यूपी के शाहजहांपुर में दिल्ली से आए लोगों ने जांच न करोना की जानकारी देने पर आशा कार्यकर्ता को पीटा

दिल्ली से आए लोगों ने कोरोना संक्रमण की जांच नहीं कराई। मामले की जानकारी आशा कार्यकर्ता ने एएनएम को दे दी। इससे नाराज लोगों ने आशा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 08:40 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 08:40 PM (IST)
Corona virus: यूपी के शाहजहांपुर में दिल्ली से आए लोगों ने जांच न करोना की जानकारी देने पर आशा कार्यकर्ता को पीटा
Corona virus: यूपी के शाहजहांपुर में दिल्ली से आए लोगों ने जांच न करोना की जानकारी देने पर आशा कार्यकर्ता को पीटा

शाहजहांपुर, जेएनएन। दिल्ली से आए लोगों ने कोरोना संक्रमण की जांच नहीं कराई। मामले की जानकारी आशा कार्यकर्ता ने एएनएम को दे दी। इससे नाराज लोगों ने आशा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। पीडि़त कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

क्षेत्र के गांव माउ निवासी नसीमबानों आशा कार्यकर्ता है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में 28 मार्च को दिल्ली से कई लोग आ गए थे। गांव में संक्रमण न फैले इसके लिए एएनएम को जानकारी दे दी ताकि गांव आए सभी लोगों की जांच कराई जा सके। अगले दिन जब मामले की जानकारी दिल्ली से आने वालों को हुई तो वह नसीमबानों के घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति माजिद हुसैन के साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद नसीमबानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर गांव पहुंचकर सिर्फ औचारिकता पूरी की। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव तक जाना उचित नहीं समझा।

क्या बोले अधिकारी

थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, चिकित्साधिकारी एसके बचानी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। यदि कोई बाहर से आया है तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। मामले की जानकारी एसडीएम को दे दी गई है। 

chat bot
आपका साथी