अब एक क्लिक पर मिलेगी हर वाहन की जानकारी

जागरण संवाददाता, बरेली : प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों के वाहनों की संपूर्ण जानकारी अब एक ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Dec 2017 02:22 AM (IST) Updated:Wed, 06 Dec 2017 02:22 AM (IST)
अब एक क्लिक पर मिलेगी हर वाहन की जानकारी
अब एक क्लिक पर मिलेगी हर वाहन की जानकारी

जागरण संवाददाता, बरेली : प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों के वाहनों की संपूर्ण जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी। यह संभव हो सकेगा, सॉफ्टवेयर वाहन-4 से। बरेली में भी परिवहन विभाग ने इस सॉफ्टवेयर को शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के कुछ प्रमुख जिलों के बाद अब बरेली में भी यह सॉफ्टवेयर इस महीने से काम करना शुरू कर देगा। इसके लिए आरटीओ में वाहन-4 सॉफ्टवेयर का नेटवर्क टावर भी लगाया जा चुका है।

लखनऊ तक ही थी सारथी की पहुंच

संभागीय परिवहन कार्यालय में इससे पहले चल रहे सारथी सॉफ्टवेयर पर काम चल रहा था। इसमें वैसे तो कोई खामी नहीं थी लेकिन यह केवल लखनऊ स्थित कार्यालय से ही कनेक्ट था। जबकि वाहन-4 में केंद्रीकृत व्यवस्था होगी। इससे सभी गाड़ियों से जुड़ी जानकारी सीधे दिल्ली से मिलेगी।

चंद मिनटों में मिलेगा देश के हर वाहन का खाका

दिल्ली स्थित परिवहन विभाग के मुख्य दफ्तर में अन्य राज्यों के परिवहन विभागों की भी जानकारी डाटाबेस में मौजूद होगी। जिससे फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी। यदि कोई अनाधिकृत वाहन जिले में प्रवेश कर जाली दस्तावेज दिखाता है तो वाहन-4 सॉफ्टवेयर से इसे तुरंत पकड़ा जा सकता है।

आरटीओ ही करेगा सॉफ्टवेयर पर काम

वाहन-4 में एक अन्य फायदा यह भी है कि वाहनों के इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी भी इस सॉफ्टवेयर पर अपडेट रहेगी। उप संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि फिलहाल वाहन-4 सॉफ्टवेयर की सुविधाएं परिवहन विभाग को ही मिली हैं। सॉफ्टवेयर का उपयोग आगे पुलिस महकमे में भी होने की संभावना जताई जा रही है।

वर्जन

बिल्डिंग में वाहन-4 सॉफ्टवेयर से जुड़ा नेटवर्क टॉवर लगाया जा चुका है। इस महीने जल्द से जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा।

-आरपी सिंह, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, बरेली

chat bot
आपका साथी