Indo Nepal Border Tension: सीमा पर नोमैंस लैंड में नेपाल ने सड़क बनाने का प्रयास किया तो हरकत में आए एसएसबी के जवान Pilibhit news

चीन से तनाव के बीच नेपाल की इस हरकत से एसएसबी के जवान हरकत में आ गए। जानकारी मिलते ही पीलीभीत डीएम और एसपी ने तत्काल नेपाली अधिकारियों से बात कर काम रुकवा दिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:39 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 08:39 PM (IST)
Indo Nepal Border Tension: सीमा पर नोमैंस लैंड में नेपाल ने सड़क बनाने का प्रयास किया तो हरकत में आए एसएसबी के जवान Pilibhit news
Indo Nepal Border Tension: सीमा पर नोमैंस लैंड में नेपाल ने सड़क बनाने का प्रयास किया तो हरकत में आए एसएसबी के जवान Pilibhit news

पीलीभीत, नेपाल। Indo-Nepal Border Tension: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र के गांव टाटा गंज और टिल्ला नंबर चार के बीच नेपाल बार्डर पर इंटरनेशनल पिलर संख्या 38 व 39 के पास अचानक नेपालियों ने सड़क का निर्माण शुरू कर दिया। जिससे हरकत में आए सशस्त्र सीमा के जवानों ने तत्काल इसकी सूचना अपने आला अफसरों सहित जिले के आलाधिकारियों को भी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने काम रुकवा दिया।

भारतीय क्षेत्र के गाँव टाटरगंज और टिल्ला नंबर 4 के बीच में नेपाल का पचवी गांव है। उस गांव के लोग काफी समय से भारतीय क्षेत्र को नेपाल का बता रहे हैं। जिस पर पूर्व में विवाद भी हो चुका है। पिछले वर्ष नोमैस लैंड एरिया की नेपाल का बता कर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरु कर दिया था। तब भी दोनों देशों के अधिकारियों में वार्ता हुई और नीमेंस लैंड में निर्माण नहीं किए जाने पर सहमति बनी थी। बीते दो दिन से वही निर्माण दुबारा शुरू करने की तैयारी होने लगी ।

रविवार दोपहर को रास्ते पर मिट्टी डाली जाने लगी तो वहां तैनात एसएसबी 49 वीं वाहिनी के जवान हरकत में आ गए। उन्होंने अफसरों की सूचना दी, जिसके बाद डीएम को बताया गया। मौके पर पहुंचे डीएम वैभव श्रीवास्तव नेपाल के लोगों से बात कर काम रुकवाया। इसके बाद नेपाल के कंचनपुर के मुख्य विकास अधिकारी से बात की। नो-मैस लैंड पर किसी तरह का निर्माण या विवादित स्थिति न हो, इस बारे में कहा गया। तय हुआ कि जल्द ही दोनों तरफ के अधिकारियों के बीच बैठक की जाएगी। तब तक कोई काम नहीं होगा।

नोमैंस लैंड एरिया में नेपाल कें लोगो की ओर से सड़क निर्माण के प्रयास की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर तत्काल काम रुकवा दिया गया। इस सिलसिले में नेपाल के कंचनपुर के मुख्य विकास अधिकारी से बात की गई है। बार्डर पर एसएसबी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद है। वैभव श्रीवास्तव, डीएम पीलीभीत

chat bot
आपका साथी