त्योहार पर विज्ञापनों से पटा शहर, नगर निगम ने अवैध होर्डिंग हटाने किए शुरू

लॉकडाउन में तमाम गतिविधियां बंद रहने के बाद खुले बाजार में हर कोई त्योहारी सीजन का लाभ उठाने को तैयार है। सड़कों बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। इसके साथ ही लोगों को आकर्षित करने वाले तमाम विज्ञापनों शहर में लगा दिए गए हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 11:37 AM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 11:37 AM (IST)
त्योहार पर विज्ञापनों से पटा शहर, नगर निगम ने अवैध होर्डिंग हटाने किए शुरू
त्योहार पर विज्ञापनों से पटा शहर, नगर निगम ने अवैध होर्डिंग हटाने किए शुरू

बरेली, जेएनएन। त्योहार का समय पास होते हुए पूरा शहर विज्ञापनों से पट गया है। इसमें से अधिकतर विज्ञापन अवैध तरीके से लगाए गए हैं। इनके खिलाफ नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। रोजाना निगम की टीम सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग, बैनर आदि हटाने में जुटी है।

लॉकडाउन में तमाम गतिविधियां बंद रहने के बाद खुले बाजार में हर कोई त्योहारी सीजन का लाभ उठाने को तैयार है। सड़कों, बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। इसके साथ ही लोगों को आकर्षित करने वाले तमाम विज्ञापनों शहर में लगा दिए गए हैं। इनमें तमाम होर्डिंग, बैनर, बोर्ड बिना नगर निगम की अनुमति के लगा दिए हैं। इससे पूरा शहर विज्ञापनों से पटा दिखाई दे रहा है। इन अवैध विज्ञापनों को हटाने के लिए नगर निगम ने अभियान शुरू किया है। रोजाना अलग-अलग सड़कों पर टीम पहुंचकर अवैध होर्डिंग, बैनर आदि हटा रही हैं। लोगों को चेतावनी देने के साथ ही उनका सामान भी जब्त कर रही है। निगम की कार्रवाई दिवाली के बाद भी जारी रहेगी।

कब, कहां हटेगा अतिक्रमण

दस नवंबर - आइवीआरआइ रोड से सौ फुटा होते हुए पीलीभीत रोड तक और दूल्हा मियां मजार से मिनीबाईपस तिराहे तक

11 नवंबर - मिनी बाईपास तिराहा से इज्जतनगर तक

18 नवंबर - सेटेलाइट से सुरेश शर्मा नगर तक

19 नवंबर - सुरेश शर्मा नगर से फनसिटी तक

20 नवंबर - चौपुला बदायूं रोड से नगर निगम सीमा तक

21 नवंबर - कोहाड़ापीर से डेलापीर तक

23 नवंबर - स्टेशन रोड

25 नवंबर - कोहाड़ापीर से कुदेशिया पुल तक

26 नवंबर - चौकी चौराहा से गांधी उद्यान से डेलापीर तक

27 नवंबर - चौकी चौराहा से बड़ा डाकखाना होते हुए गांधी उद्यान तक

वर्जन

शहर में अवैध विज्ञापनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। रोजाना तमाम होर्डिंग, बैनर टीम हटा रही है। यह अभियान दिवाली बाद तक चलेगा।

अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त 

chat bot
आपका साथी