बरेली के जिला अस्पताल के शौचालय में पकड़े गए प्रेमी युगल, जमकर हुआ हंगामा

जिला अस्पताल में गुरुवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक प्रेमी युगल शौचालय में प्रेम की पीगें बढ़ाते पकड़े गए। शौचालय गए स्टाफ कर्मी ने दोनों को एक साथ देखा तो शोर मचा दिया। इस पर प्रेमी युगल भागने लगे। अस्पताल स्टॉफ ने दोनों को पकड़ लिया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 09:30 AM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 09:30 AM (IST)
बरेली के जिला अस्पताल के शौचालय में पकड़े गए प्रेमी युगल, जमकर हुआ हंगामा
शौचालय गए स्टाफ कर्मी ने दोनों को एक साथ देखा तो शोर मचा दिया।

 बरेली, जेएनएन। जिला अस्पताल में गुरुवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक प्रेमी युगल शौचालय में प्रेम की पीगें बढ़ाते पकड़े गए। शौचालय गए स्टाफ कर्मी ने दोनों को एक साथ देखा तो शोर मचा दिया। इस पर प्रेमी युगल भागने लगे। अस्पताल स्टॉफ ने दोनों को पकड़ लिया। अस्पताल चौकी के साथ कोतवाली पुलिस पहुंची। दोनों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। दोनों के स्वजनों को बुलाकर उनके हवाले किया गया।

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में एक युवक, नाबालिग किशोरी के साथ प्रेम की पीगें बढ़ा रहा था। तभी एक स्टॉफकर्मी शौचालय गया। जब उसने दोनों को देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ बढ़ती देख दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। प्रेमी युगल के होने की जानकारी होने पर हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि युवक भुता का रहने वाला है जबकि नाबालिग कोतवाली क्षेत्र की है। दोनों के स्वजनों को बुलाकर पूरी जानकारी दी गई। चेतावनी के बाद दोनों को छोड़ा गया।

chat bot
आपका साथी