Today in Bareilly : जानिये आज बरेली शहर में होली त्योहार को लेकर क्या-क्या खास कार्यक्रम होंगे

Today in Bareilly आज बरेली शहर में होली मिलन की तैयारियों को लेकर बैठक सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इनमें इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर ज्वलनशील पदार्थोें के खिलाफ जागरूकता अभियान महत्वपूर्ण है। कई जगह बच्चों के लिए होली की पिचकारी और रंगों का वितरण भी किया जाएगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 06:03 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 06:03 AM (IST)
Today in Bareilly : जानिये आज बरेली शहर में होली त्योहार को लेकर क्या-क्या खास कार्यक्रम होंगे
सभी आयोजनों की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

Today in Bareilly : बरेली जनपद में आज कई कार्यक्रम होने हैं। इनकी शुरआत सुबह से ही हो जाएगी। आज बरेली शहर में होली मिलन की तैयारियों को लेकर बैठक सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इनमें इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर ज्वलनशील पदार्थोें के खिलाफ जागरूकता अभियान महत्वपूर्ण है। साथ ही शहर में कई जगह बच्चों के लिए होली की पिचकारी और रंगों का वितरण भी किया जाएगा। सभी आयोजनों की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर

साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ एक दिवसिय शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा।

जागरूकता अभियान

इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर ज्वलनशील पदार्थों के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान सुबह 10 बजे से चलेगा।

होली मिलन तैयारी बैठक

महावर वैश्य सभा के होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक दोपहर दो बजे से होगी।

पिचकारी और गुलाल वितरण

मानव सेवा क्लब द्वारा आर्य समाज अनाथालय में बच्चों की पिचकारी, गुलाल और मिष्ठान वितरण शाम 4 बजे होगा।

पद यात्रा

किसान एकता संघ देश व्यापी बंदी को सफल बनाने के लिए शाम 5:30 बजे किला पुलिस चौकी से पदयात्रा निकालेगा।

chat bot
आपका साथी