जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन और कौन सा है आज शुभ मुहुर्त

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मकर राशि में गतिशील होगा जोकि वृषभ राशि से नौवें स्थान पर है। नौवां चंद्रमा बरेली के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। बरेली की आय में वृद्धि होगी। कारोबारी लाभान्वित होंगे। प्रशासनिक कार्य में तेजी आएगी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 11:29 AM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 11:29 AM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन और कौन सा है आज शुभ मुहुर्त
तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। ठंड अपने चरम पर होगी।

बरेली , जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा मकर राशि में गतिशील होगा, जोकि वृषभ राशि से नौवें स्थान पर है। नौवां चंद्रमा बरेली के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। बरेली की आय में वृद्धि होगी। कारोबारी लाभान्वित होंगे। प्रशासनिक कार्य में तेजी आएगी, लेकिन बरेली वासियों को उत्तर दिशा अनुकूल नहीं होगी। उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचें। तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। ठंड अपने चरम पर होगी।

देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

 शाके - 1942

 मास - मार्गशीर्ष ,  शुक्ल पक्ष 

 दिन -  शुक्रवार

तिथि - चतुर्थी तिथि मध्यान्ह 14:22 तक उपरांत पंचमी तिथि

 नक्षत्र -   श्रवण नक्षत्र  शाम 17:03 तक

 योग -   व्याघात योग मध्यान्ह 14:05 तक उपरांत हर्षण योग

 करण - बिष्टि भद्र करण मध्यान्ह 14:22 तक उपरांत   बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

 चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:00 से 10:51 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:09 से 13:26 तक

चर का चौघड़िया शाम 16:01 से 17:18 तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज आपको कई दिक्कतों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे।  जिन लोगों की पुरानी जमीन पड़ी है उसे बेचना चाहते हैं, उन्हें आज बेचने से लाभ होगा। अपने बॉस अथवा वरिष्ठों को घर बुलाने से नुकसान होगा।जीवनसाथी का सहयोग आपको विशेष फायदा देगा। मां भगवती की आराधना करना लाभदायक सिद्ध होगा ।

 वृषभ - धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी। लेकिन शाम को सूरज ढलते ही आप बचत करने में सक्षम हो पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराजगी का केंद्र बना सकती है ।अपना शारीरिक ऊर्जा का स्तर अच्छा बनाए रखें, इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। ठीक कम्युनिकेशन ना होने के चलते आपको परेशानी हो सकती है। कौवा को रोटी खिलाने से लाभ होगा।

मिथुन - बिना बताए कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है। जिसको सोच कर आपको अचंभा भी होगा,और खुशी भी। घर पर कोशिश करें, कि कोई आपकी वजह से आहत ना हो। दफ्तर में हुए बदलाव के कारण आपको आखिरकार आज लाभ मिलेगा। जरूरतमंदों को मदद करने से  आपकी खासियत आपको लाभ दिलाएगी। जीवन साथी से प्रेम संबंध आज मजबूत होंगे। घर में गंगाजल छिड़क कर भगवान  को नहला कर और उसका पान करने से ऊर्जा बढ़ जाएगी।

कर्क -   गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी में आ सकते हैं। जिन लोगों ने लोन लिया था, उन्हें आज लोन चुकाने में दिक्कतें हो सकती है। आज क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर निवेश करने से लाभ होगा। किसी बात को लेकर वैवाहिक जीवन भी प्रभावित होने के संकेत है। तांबे का सिक्का बहते जल में प्रवाहित करें लाभ होगा।

 सिंह - आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा ।दूसरों को आकर्षित करेगा ।माता-पिता की सेहत को लेकर आज खर्च का बोझ बढ़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, लेकिन संबंधों में मजबूती आएगी ।योग  कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आपका जीवन साथी आपको खुश करने के लिए कोई खास योजना बना सकता है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से ऊर्जा बढ़ जाएगी।

कन्या -  सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें ।मेहमान के आने से घर में उत्सव का माहौल हो सकता है। ऐसे मामलों में पढ़ने से बचें, जिससे आपका कोई लेना-देना ना हो। मांस मदिरा तामसी वस्तु का त्याग करें ।तुलसी की पूजा आराधना विशेष फलदाई होगी।

तुला -   आज के दिन बचाया गया धन आपके काम आएगा। आप किसी बड़ी मुसीबत से बच सकते हैं। आज मेहमानों से अनर्गल बातें ना करें। आज कार्य क्षेत्र  बेहतर रहेगा ।आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी -खुशी, उल्लास का केंद्र बन सकता है। घर से बाहर जाते समय अपनी कीमती वस्तुओं को चेक करें, अन्यथा हानि हो सकती है। कन्याओं को हलवा बांटे लाभ होगा।

वृश्चिक -  अपने खर्चों पर काबू रखें। आज हाथ खोल कर व्यय करने से बचें। छोटी छोटी चीजों को खुद की परेशानी का कारण न बनने दें। ऐसे नए लघु उद्योग में भागीदारी से बचें , जिसमें कई भागीदार हो ।आज अपने जीवन साथी के साथ बेहतरीन पल गुजार सकते हैं। इस राशि के जातकों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा, जिससे नई योजनाओं के विषय में विचार कर सकते हैं। आज घर से बाहर जाते वक्त शहद का सेवन करके निकले, लाभ होगा।

धनु - आज किसी पुराने निवेश से आपको फायदा मिल सकता है। किसी धार्मिक -स्थल या सगे -संबंधियों  के यहां जाने की संभावना है। आज का दिन प्रेम के रंग में डूबा रहेगा, लेकिन रात में किसी बात को लेकर झगड़ सकते हैं। दूसरों का विश्वास और सहयोग आज आपको लाभान्वित करेगा। किसी  बच्चे या बुजुर्ग  के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। दुर्गा माता को अनार चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाएगी।

मकर -  सेहत से जुड़ी परेशानियां  असहजता का कारण बन सकती हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें । किसी दूर के रिश्तेदार के यहां मिली आकस्मिक खबर आपके परिवार में खुशी का माहौल लाएगी। प्रतिस्पर्धा के चलते कामकाज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। आज जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं। किसी दिलचस्प आदमी से मिलने  की प्रबल संभावना है।पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें ऊर्जा बढ़ जाएगी।

कुम्भ - आज आप उर्जा से लवरेज  रहेंगे। जो भी करेंगे, उसे आज आधे  वक्त में ही कर देंगे। वित्तीय लेन-देन मे सावधानी बरतनी की जरूरत है। बच्चों को आई शारीरिक परेशानी आपका मूड खराब कर सकती है। बच्चों को आज आपके विशेष प्यार की जरूरत है ।कारोबार से जुड़ी बातें शेयर ना करें, खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है ।आज इत्र लगाकर घर से बाहर निकले।

मीन - जिन लोगों ने आज निवेश किया है, उनको आर्थिक हानि होने की आज संभावना है। छोटी यात्रा आपके जीवन की भाग दौड़ में सुकून वाली होगी। रोमांस के लिए से आज रोमांचक दिन है। आपको और आपके जीवन साथी को कोई सुखद खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे उत्साह का माहौल बन जाएगा। मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल ना करें। लाल गुलाब भगवती को चढ़ाने से आज का दिन और अच्छा हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी