बरेली में किशोरी से सरेराह छेड़खानी, विरोध करने पर कपड़े फाड़े, बीमार मां से मिलने अस्पताल जा रही थी

बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही किशोरी से जिम संचालक ने सरेराह छेड़खानी की। विरोध पर आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपित ने उसकी पिटाई की फिर धमकी देते हुए भाग निकला। बारादरी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 10:46 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 10:46 AM (IST)
बरेली में किशोरी से सरेराह छेड़खानी, विरोध करने पर कपड़े फाड़े, बीमार मां से मिलने अस्पताल जा रही थी
जिम संचालक ने अकेला देख दबोचा, विरोध पर पीटा।

बरेली, जेएनएन। बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही किशोरी से जिम संचालक ने सरेराह छेड़खानी की। विरोध पर आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपित ने उसकी पिटाई की फिर धमकी देते हुए भाग निकला। पीडि़ता के स्वजन की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बारादरी क्षेत्र निवासी किशोरी ने बताया कि उसकी मां का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुबह 10 बजे वह मां को देखने के लिए अस्पताल जा रही थी। रास्ते में संजीव दद्दा वाली गली पहुंची तो वहां जिम चलाने वाले सुनील ने उसका रास्ता रोक लिया। जब उसने मना किया तो किशोरी को दबोचकर अश्लीलता शुरू कर दी।

विरोध पर आरोपित ने सरेराह उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर राहगीर दौड़े तो आरोपित किशोरी की पिटाई कर भाग निकला। फिलहाल बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी