बरेली में सिपाही ने बाइक पर लात मारकर बदमाशों किया गिरफ्तार

हाफिजगंज पुलिस सेंथल-जादोपुर मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच स्टेशन के पास नहर की ओर से बाइक सवारों को पुलिस ने आता देखा। रुकने का इशारा किया तो युवकों ने बाइक दौड़ा दी। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 05:48 PM (IST)
बरेली में सिपाही ने बाइक पर लात मारकर बदमाशों किया गिरफ्तार
सिपाही ने बाइक में लात मारकर गिराया तो हुए घायल, अगले दिन थाना पहुंचे दोनों युवक।

बरेली, जेएनएन। नवाबगंज में रात में गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वे भाग निकले। रास्ते में सिपाही ने लात मारकर बाइक सवारों को गिरा दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। डर के चलते दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग गए। अगले दिन घायल अवस्था में दोनों युवक कोतवाली पहुंचे। बताया कि वह पुलिस को बदमाश समझकर भाग रहे थे।

रविवार रात हाफिजगंज पुलिस सेंथल-जादोपुर मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच स्टेशन के पास नहर की ओर से बाइक सवारों को पुलिस ने आता देखा। रुकने का इशारा किया तो युवकों ने बाइक दौड़ा दी। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। इसी दौरान हाफिजगंज पुलिस ने इसकी सूचना नवाबगंज और भोजीपुरा पुलिस को देकर मदद मांगी। नवाबगंज वभोजीपुरा पुलिस ने बाइक सवारों की घेराबंदी शुरू कर दी। उधर, बाइक सवारों का पीछा कर रहे सेंथल पुलिस चौकी के एक कांस्टेबल ने मुझैना गांव के पास बाइक को लात मार कर गिरा दिया। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उनकी बाइक को कब्जे में ले लिया। मंगलवार को घायल बाइक सवार थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अपने नाम लालाराम व कृष्णपाल निवासी जादोपुर मसीत गांव बताया। उन्होंने बताया कि रात में पुलिस को बदमाश समझकर भाग रहे थे। उन्हें नहीं पता कि पुलिस उनका पीछा कर रही है। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी