दहेज के लिए पीटता था पति, बेटा पैदा हुआ तो बढ़ा दिए जुल्म, मारपीटकर घर से निकाला, जानें पूरा मामला

Crime against Women in Bareilly पति शादी के बाद से ही कम दहेज देने के कारण पीटता था। इस कारण तनाव में रहती थी। करीब डेढ़ साल पहले बेटा हुआ जो मानसिक रूप से कमजोर है। तब से जुल्म बढ़ा दिए। 25 अक्टूबर को मारपीटकर घर से निकाल दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 02:50 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 02:50 PM (IST)
दहेज के लिए पीटता था पति, बेटा पैदा हुआ तो बढ़ा दिए जुल्म, मारपीटकर घर से निकाला, जानें पूरा मामला
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, अफसरों को दिए निर्देश

बरेली, जेएनएन। Crime against Women in Bareilly : राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने बुधवार को सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों से फरियादी महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को कहा। सर्किट हाउस में बहेड़ी के एक महिला अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर पहुंची। बताया, वर्ष 2019 में बहेड़ी के ही एक युवक से शादी हुई थी।

पति शादी के बाद से ही कम दहेज देने के कारण पीटता था। इस कारण तनाव में रहती थी। करीब डेढ़ साल पहले बेटा हुआ जो मानसिक रूप से कमजोर है। तब से जुल्म बढ़ा दिए। आखिरकार 25 अक्टूबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। क्योलड़िया के एक दिव्यांग दंपती अपनी बेटी को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी बोल नहीं पाती है। पांच साल पहले बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था।

वह जेल गया और कुछ दिन बाद ही छूटकर आ गया। अब वह दोबारा परेशान कर रहा है। इसी तरह एक युवक ने अपनी आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। इसके अलावा घरेलू हिंसा, मारपीट, इंटरनेट मीडिया उत्पीड़न के करीब 17 मामले आयोग की सदस्य ने सुने। इस दौरान एडीएम सिटी डा. आरडी पांडेय, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, कार्यक्रम अधिकारी दीनानाथ द्विवेदी, डा. स्वदेश कुमारी, प्रीत परमार, सोनम शर्मा आदि मौजूद रहे।

छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारियां :  मिशन शक्ति, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला आयोग की सदस्य ने छात्राओं को जागरूक होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित किया। महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने बालिकाओं को मतदाता पहचान बनवाने, मतदान करने एवं मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने को भी कहा।

chat bot
आपका साथी