Haj Yatra 2021 : इस बार की हज यात्रा में 60 हजार आजमीन हो सकेंगे शामिल

Haj Yatra 2021 कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने वाले देशों को इस बार हज यात्रा पर जाने की इजाजत दी गई है। इस बार 60 हजार यात्री ही हज कर पाएंगे। 18 साल से कम और 60 साल से ज्यादा उम्र वालों के जाने पर बंदिश रहेगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 08:48 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 08:48 AM (IST)
Haj Yatra 2021 : इस बार की हज यात्रा में 60 हजार आजमीन हो सकेंगे शामिल
15 हजार सऊदी और 45 हजार अन्य मुल्कों के हज यात्री होंगे, पिछले साल नहीं जा सके थे आजमीन।

बरेली, जेएनएन। Haj Yatra 2021 : कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने वाले देशों को इस बार हज यात्रा पर जाने की इजाजत दी गई है। इस बार 60 हजार यात्री ही हज की यात्रा कर पाएंगे। 18 साल से कम और 60 साल से ज्यादा उम्र वालों के जाने पर बंदिश कर दी गई है। हज यात्रियों को कोरोना काल में 10 कड़े नियमों का पालन भी करना होगा।सऊदी सरकार ने इस वर्ष भी सीमित हज कराने का एलान किया है।

गत वर्षों में लगभग 70 लाख से ज्यादा यात्री हज के लिए जाते थे। अपने देश से करीब दो लाख आजमीन हज यात्रा को जाते थे, लेकिन पिछले साल भारत की हज यात्रा रद कर दी गई थी। सऊदी में पिछले साल करीब दस हजार लोगों ने हज यात्रा की थी। इस वर्ष सऊदी सरकार ने उन्हीं देशों के लिए इजाजत दी है, जिन देशों के बीच फ्लाइट का आना जाना बंद नहीं है। सऊदी सरकार ने अभी किसी देश के लिए कोटा निर्धारित नहीं किया है।

उम्मीद की जाती है कि सऊदी सरकार अगले सप्ताह सीटों का बंटवारा निर्धारित कर देगी। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत के हज यात्रियों के लिए हज यात्रा की संभावना बहुत कम है। सऊदी सरकार ने अभी भारत के यात्रियों के लिए अपनी फ्लाइट शुरू नहीं की है। इस बार हज यात्रियों को वैक्सीन की दो डोज लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही उन्हें कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा।

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि सऊदी सरकार ने हज यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभी तक भारत सरकार की ओर से अपने देश के हज यात्रियों के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। इसलिए भारत से हज यात्रा के लिए संशय है।

chat bot
आपका साथी