भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले, सरकार के पास कृषि बिल वापस लेने के अलावा कोई और विकल्प नही

सरकार के पास कृषि बिल वापस लेने के अलावा कोई अन्य विकल्प नही है। किसान न तो लम्बी लड़ाई से घबरा रहा है और न सरकार के अड़ियल रवैये से। क्योकि किसानों ने पहले भी कई सरकारों के पर कतरने का काम किया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 09:08 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 09:22 PM (IST)
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले, सरकार के पास कृषि बिल वापस लेने के अलावा कोई और विकल्प नही
बरेली के बहेड़ी में रात्रि प्रवास के दौरान भाजपा सरकार पर बोला हमला।

बरेली, जेएनएन। सरकार के पास कृषि बिल वापस लेने के अलावा कोई अन्य विकल्प नही है। किसान न तो लम्बी लड़ाई से घबरा रहा है और न सरकार के अड़ियल रवैये से। क्योकि किसानों ने पहले भी कई सरकारों के पर कतरने का काम किया है। यह विचार रात्रि प्रवास पर रविवार को बरेली के बहेड़ी पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टकैत ने व्यक्त किये। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि जीत किसानों की ही होगी और भाजपा सरकार को झुकना पड़ेगा। बोले, इतिहास गवाह है कि किसान का विरोध करके कोई लम्बे समय तक शासन नहीं कर पाया है। पश्चिम बंगाम चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी और उसे अहसास हो जायेगा कि किसान विरोध का भारत में क्या मतलब होता है। इस मौके पर भकियू प्रदेश पदाधिकारी रवि ढाका,भूपेंद्र ढाका,सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी