चिली पटेटो खाने घर से निकली थी किशोरी, अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

इज्जतनगर में चिली पटेटो खाने गई किशोरी को दो लडकों ने अगवा कर दुष्कर्म किया।

By Edited By: Publish:Wed, 05 Dec 2018 12:53 PM (IST) Updated:Wed, 05 Dec 2018 12:53 PM (IST)
चिली पटेटो खाने घर से निकली थी किशोरी, अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
चिली पटेटो खाने घर से निकली थी किशोरी, अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

बरेली(जेएनएन)। इज्जतनगर पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने रविवार शाम बड़ी घटना को अंजाम दिया। कर्मचारी नगर चौकी के पास से चौदह वर्षीय किशोरी को अगवा किया फिर एक निजी स्कूल के पीछ आम के बाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना से सहमी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और खुद को कमरे में बंद कर लिया। दूसरे दिन परिजनों को पता चला तो थाने में तहरीर देकर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

इज्जतनगर निवासी एक चौदह वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर रहती है। रविवार शाम साढ़े छह बजे करीब वह साइकिल से निकली फिर कर्मचारी नगर चौकी के पास चिली पटेटो खाने पहुंची। उसी दौरान दो युवकों ने उसे नाम लेकर बुलाया। किशोरी जब उनके पास पहुंची तो दोनों ने कपड़ा लगाकर मुंह दबाया और पास ही स्थित एक निजी स्कूल के पीछे आम के बाग मे लेकर गए। जहां दोनों ने उसके साथ दरिंदगी की। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोपित मुंह खोलने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बाद में किशोरी मामा के घर पहुंची और गुमसुम हालत में कमरे में जाकर सो गई। परिजनों ने खाने के लिए कहा, उसने मना कर दिया। उसकी हालत देख दूसरे दिन परिजनों को कुछ शंका हुई तो उन्होंने उसे प्यार से समझाया तो वह बिलख पड़ी और पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिजन चौकी पहुंचे। दोनों लड़कों का पता लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आरोपित का नाम हरेंद्र जबकि दूसरे का नाम नहीं पता लगा। पीड़ित परिवार इज्जतनगर थाने पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

चंद कदम की दूरी पर पुलिस को नहीं लगी भनक

चौकी के पास से ही एक किशोरी को दरिंदे अगवा कर ले गए। उसके बाद भी चौकी पर मौजूद पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। यहां तक अगवा किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घट गई।

chat bot
आपका साथी