नाराजगी : मुख्य कोषाधिकारी से बोले वित्तमंत्री, आप जैसे अधिकारियों ने बर्बाद कर रखा प्रदेश Bareilly News

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना गुरुवार को कलेक्ट्रेट के कोषागार का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान टेबल पर गंदगी देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 07:51 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 07:51 AM (IST)
नाराजगी : मुख्य कोषाधिकारी से बोले वित्तमंत्री, आप जैसे अधिकारियों ने बर्बाद कर रखा प्रदेश Bareilly News
नाराजगी : मुख्य कोषाधिकारी से बोले वित्तमंत्री, आप जैसे अधिकारियों ने बर्बाद कर रखा प्रदेश Bareilly News

जेएनएन, बरेली : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना गुरुवार को कलेक्ट्रेट के कोषागार का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान टेबल पर गंदगी देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी (सीटीओ) को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि आप जैसे अधिकारियों ने प्रदेश बर्बाद कर रखा है। आप को प्रतिकूल प्रवष्टि मिलनी चाहिए। वहीं, सहायक कोषाधिकारी (एटीओ) का दो दिन और चपरासियों का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सीटीओ से कार्यालय में पसरी गंदगी को लेकर जवाब भी तलब किया।

 सर्किट हाउस नहीं सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे वित्तमंत्री                                                                             वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का गुरुवार को शहर आने का कार्यक्रम पहले से ही तय था। दोपहर करीब सवा दो बजे के वह जंक्शन पहुंचे। उनका काफिला स्टेशन से सर्किट हाउस के लिए निकला, लेकिन बीच में ही कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ मुड़ गया। वह कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। वित्तमंत्री सबसे पहले एकाउटेंट कक्ष में पहुंचे। वहां पर दीवारों पर जाले लगे थे। टेबल पर धूल की परतें जमा थी। यह देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सीटीओ अनवर अहमद से पूछा- 'कब से सफाई नहीं हुई है।Ó सीटीओ ने बताया कि कल ही सफाई हुई है।

दिखाई धूल पूछा, तो ये क्या पाउडर है...?                                                                                 कंप्यूटर टेबल पर जमीं धूल दिखाते हुए पूछा, तो यह क्या है...? ये क्या पाउडर है...? ये क्या मेरे लिए छोड़ रखी थी? मंत्री ने सीटीओ को फटकारते हुए कहा, आपको तो सस्पेंड हो जाना चाहिए। आप जैसे अधिकारियों ने प्रदेश बर्बाद कर रखा है। । वित्त मंत्री ने सीटीओ को निर्देश दिए कि चारों चपरासियों का सात दिन का वेतन काटा जाए। वहीं, बिल पारण कक्ष में टूटे पड़े कप दिखाई तो एटीओ आलोक अवस्थी का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहां से निकलकर वित्तमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। एमएलसी चुनाव के बारे में भाजपा नेताओं से जानकारी ली। आधा घंटे बाद रामपुर के लिए रवाना हो गए।  

chat bot
आपका साथी