कोरोना संक्रमण के चलते बरेली के महिला थाने में काउंसिलिंग के लिए शुरू की गई नई व्यवस्था, जानें नई व्यवस्था के बारे में

महिला थाने में कोरोना काल में 300 से अधिक फाइलें ऐसी हैं। जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पीड़िताएं लगातार थाने के चक्कर लगा रही हैं। लेकिन पिछले एक साल से काउंसलिंग नियत समय पर न होने के कारण महिलाएं मायके में रहने को मजबूर हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:31 PM (IST)
कोरोना संक्रमण के चलते बरेली के महिला थाने में काउंसिलिंग के लिए शुरू की गई नई व्यवस्था, जानें नई व्यवस्था के बारे में
महिला थाने में हो रही है नयी व्यवस्था की शुरुआत, पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा के साथ मिलेगा न्याय।

बरेली, जेएनएन। महिला थाने में कोरोना काल में 300 से अधिक फाइलें ऐसी हैं। जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पीड़िताएं लगातार थाने के चक्कर लगा रही हैं। लेकिन पिछले एक साल से काउंसलिंग नियत समय पर न होने के कारण महिलाएं मायके में रहने को मजबूर हैं। वहीं जब पीड़िताओं से फोन पर बात की गई। तो तीन पीड़ित महिलाओं का कहना था कि उनके पतियों ने दूसरी जगह शादी भी कर ली है।

पति फोन तक नहीं उठाते हैं। महिलाएं परेशान हैं। ऐसे में पीड़ित महिलाओं की परेशानी दूर करने के लिए अब ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। जिसमें वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पीड़ित पक्ष को कांफ्रेंस पर लिया जाएगा। तीन काउंसलिंग के बाद पीड़ित पक्ष की रजामंदी से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस तरह से कोरोना काल में पीड़ित महिलाओं को राहत देने की रुपरेखा तैयार की गई है। इसके साथ ही महिला थाने में प्रतिदिन 2 से 5 केस नये आ रह हैं।

ऐसे में फिर से कोरोना काल में केस बढ़ने के अवसर रहेंगे। इसलिए वीडियो कॉलिंग से ही काउंसलिंग की जाएगी। साथ ही 5 महिलाओं की काउंसिलिंग ऑफलाइन भी कराने के प्रयास होंगे।एसओ महिला थाना छवि सिंह ने बताया कि सुरक्षा के तहत महिलाओं को न्याय मिल सके। इसे लेकर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से काउंसलिंग की शुरूआत की जा रही है। कुछ फाइलें ऐसी हैं जो कोरोना काल से किन्हीं कारणों वश अटकी हैं। उन्हें भी जल्द से जल्द निस्तारित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी