Agnipath: युवाओ की आत्महत्या से व्यथित होकर वरुण गांधी ने ट्विटर पर सरकार को घेरते हुए लिखा, किसान आंदोलन वाली गलती दोहराना चाहते हैं?

वरुण गांधी ने एक बार फिर ट्विट कर सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा कि पहले सचिन और अब फतेहपुर में विकास की आत्महत्या से देश का हर युवा व्यथित है। मैदान पर 6 वर्षों से मैराथन संघर्ष के बाद महज 4 वर्षों की सेवा छात्र कैसे स्वीकारेंगे?

By Aqib KhanEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 12:25 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 12:25 PM (IST)
Agnipath: युवाओ की आत्महत्या से व्यथित होकर वरुण गांधी ने ट्विटर पर सरकार को घेरते हुए लिखा, किसान आंदोलन वाली गलती दोहराना चाहते हैं?
Agnipath: वरुण गांधी ने ट्विटर पर सरकार को घेरते हुए कहा, किसान आंदोलन वाली गलती दोहराना चाहते हैं?

पीलीभीत, जागरण संवाददाता: सांसद वरुण गांधी ने रविवार को सुबह युवाओं के मुद्दे पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पहले सचिन और अब फतेहपुर में विकास की आत्महत्या से देश का हर युवा व्यथित है।

सांसद ने लिखा कि मैदान पर 6 वर्षों से मैराथन संघर्ष के बाद महज 4 वर्षों की सेवा छात्र कैसे स्वीकारेंगे? सिर्फ संवादहीनता की वजह से किसान आंदोलन में सैकड़ों जानें गईं।

सांसद ने सवाल किया कि क्या हम फिर वही गलती दोहराना चाहते हैं? इसके साथ ही सांसद ने ट्विटर पर एक वीडियो भी अपलोड किया है। इस वीडियो में आत्महत्या करने वाले छात्र का एक स्वजन रोते हुए किसी मीडिया कर्मी से मुखातिब होकर बता रहा है कि वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। अग्निपथ योजना में सिर्फ चार साल की नौकरी का प्रावधान किए जाने से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली है।

पहले रोहतक में सचिन और अब फतेहपुर में ‘विकास की आत्महत्या’ से देश का हर युवा व्यथित है।

मैदान पर 6 वर्षों के मैराथन संघर्ष के बाद महज 4 वर्षों की सेवा छात्र कैसे स्वीकारेंगे?

सिर्फ संवादहीनता की वजह से किसान आंदोलन में सैकड़ों जानें गयी, क्या हम फिर वही गलती दोहराना चाहते हैं? pic.twitter.com/EOhSXrOGcE

— Varun Gandhi (@varungandhi80) June 26, 2022
chat bot
आपका साथी