उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- आजम पर कार्रवाई कर जनता से माफी मांगे अखिलेश

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजम पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्रवाई करते हुए जनता से माफी मांगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 12:03 AM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 11:31 AM (IST)
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- आजम पर कार्रवाई कर जनता से माफी मांगे अखिलेश
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- आजम पर कार्रवाई कर जनता से माफी मांगे अखिलेश

जासं, बदायूं : रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि माताओं-बहनों का अपमान न हिंदुस्तान सह सकता है और न ही भाजपा। उनका अपमान करने वाले आजम खां के खिलाफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्रवाई करते हुए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि मुझे आश्चर्य है कि मायावती जो एक महिला हैं उनके मुंह से भी आजम के खिलाफ एक बात नहीं निकल रही है। मायावती को अली का भी वोट मिलेगा और बजरंगबली का भी वोट मिलेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 23 मई को सपा, बसपा गई का समाचार मिलेगा तब उनको पता चलेगा।

जनता का जीता दिल, बोले- यहां का हर इंसान डिप्टी सीएम

चेहरे पर वही मुस्कान, तेवर और अंदाज भी वही दिखे जिसके लिए भाजपा के फायर ब्रांड नेता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहचाने जाते हैं। भाषण की शुरूआत से लेकर अंत तक विरोधियों पर हमलावर रहे। सपा, बसपा को जंगलराज तो कांग्रेस को भ्रष्टाचार के नाम पर घेरा। गठबंधन को मोदी की दहशत का नमूना बताते हुए कहा कि मोदी को रोकने का सपना देखते हुए यह गठबंधन हुआ है। मगर, देश में 2014 से और ज्यादा मोदी की लहर चल रही है। कमल खिलाने को सभी से हाथ उठवाएं और कहा कि यहां का हर इंसान खुद को उप मुख्यमंत्री समझे। क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र शाक्य और सांसद धर्मेंद्र कश्यप को छोटे भाई की तरह अपने पास बुलाकर हाथ उठाया। कहा कि यह दो धर्मेंद्र की जोड़ी है।

डिप्टी सीएम के बाद पहुंचे सांसद धर्मेंद्र 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 बजे प्रस्तावित था। मगर वह दोपहर एक बजकर 26 मिनट पर जनसभा स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान सभी भाजपाई थे, लेकिन धर्मेंद्र कश्यप मंच पर दिखाई नहीं दिए तो तमाम चर्चाएं शुरू हो गईं।

कादरचौक ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल

कादरचौक ब्लॉक प्रमुख कौशल कुमार वर्मा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। डिप्टी सीएम के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी