भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार कोरोना से जंग हार गए, नोएडा के अस्पताल मेंं ली अंतिम सांस

Coronavirus Death Case बरेली की नवाबगंज विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक केसर सिंह गंगवार का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली।विधायक केसर सिंह गंगवार 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 12:15 PM (IST)
भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार कोरोना से जंग हार गए, नोएडा के अस्पताल मेंं ली अंतिम सांस
उनको नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बरेली, जेएनएन। Coronavirus Death Case : बरेली की नवाबगंज विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक केसर सिंह गंगवार का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली।विधायक केसर सिंह गंगवार 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

पहले उनका बरेली के ही एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया।यहां स्थिति में सुधार न होने और उचित इलाज की व्यवस्था न होने पर उनके बेटे ने सीएम ऑफिस फोन करके मदद मांगी थी।इंटरनेट मीडिया पर भी पोस्ट करके यूपी सरकार से बेहतर इलाज की गुहार लगाई थी। इसके बाद उनको नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया।उनकी हालत में सुधार होने लगा था। लेकिन बुधवार की दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।

सपा नेता और पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नवाबगंज क्षेत्र की राजनीति के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। केसर सिंह लंबे समय से राजनीति पर रहे। बड़े पदों पर रहे। उनकी असमय निधन पर मुझे पीड़ा है। मैं उनके परिवार के लिए भी प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इतना बड़ा दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 

सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि कोविड संकमण से सत्ताधारी विधायक का निधन होना, कहींं न कहींं सरकार पर सवाल खड़ा करता है। स्वास्थ्य और प्रशासकीय ढांचेे में खामियां हैं। ऑक्सीजन की कमी नहीं, हकीकत लोग जानते हैं। उनके बेटे को अपने ही पिता को इलाज दिलाने के लिए सरकार से गुहार लगानी पड़ी थी। 

chat bot
आपका साथी