कुष्ठ आश्रम में बाल दिवस मनाया

जासं, बरेली : पंजाबी महासभा की महिला इकाई ने डीडीपुरम के कुष्ठ आश्रम में बाल दिवस मनाया। इ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Nov 2017 02:08 AM (IST) Updated:Mon, 13 Nov 2017 02:08 AM (IST)
कुष्ठ आश्रम में बाल दिवस मनाया
कुष्ठ आश्रम में बाल दिवस मनाया

जासं, बरेली : पंजाबी महासभा की महिला इकाई ने डीडीपुरम के कुष्ठ आश्रम में बाल दिवस मनाया। इस दौरान आश्रम में रहने वाले व्यस्कों व बच्चों के बीच विभिन्न स्पर्धा आयोजित कराई गई। जहां नृत्य, गायक, खेलकूद आदि में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आश्रम में रहने वाले परिवारों फल, मिष्ठान व उपहार स्वरूप गर्म कपडे़ भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष नेहा साहनी, नीलू सेठी, आरती पुरी, भावना त्रिरखा, निक्की पुरी, शिल्पा साहनी, रिद्धि खन्ना, शिखा सेठी, सीमा वर्मा, गीतू चावला, अमित अरोड़ा आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी