केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने झंडी दिखा रवाना की कमल संदेश पदयात्रा

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा की पदयात्रा का शुभारंभ शनिवार सुबह हुआ।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 01:31 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 03:51 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने झंडी दिखा रवाना की कमल संदेश पदयात्रा
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने झंडी दिखा रवाना की कमल संदेश पदयात्रा

बरेली(जेएनएन)। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के लिए शुक्रवार को केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार और वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने झंडी दिखाकर कमल संदेश पद यात्रा का शुभारंभ किया। 15 दिसंबर तक चलने वाली इस पदयात्रा के तहत प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं की छह-छह टोलियां गांव-गांव जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार करेंगी।

कैंट विधानसभा की पदयात्रा में चार मंडल कालीबाड़ी, मढ़ीनाथ, पुराना शहर एवं कैंट शामिल हुए। गांधी उद्यान से इसका शुभारंभ केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार और वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। उधर, शहर विधानसभा की पदयात्रा को केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार और महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने संजय नगर स्थित पार्टी कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें हर मिलाप, सीबीगंज, बांके बिहारी और टीबरीनाथ मंडल के कार्यकर्ता शामिल रहे।  

भारतीय जनता पार्टी की इस पदयात्रा के भाजपा के नेता घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। पदयात्रा का मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और ग्रामीण लोगों तक पार्टी के कार्यक्रमों को पहुंचाना है। इस पदयात्रा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं के बारे में जनता से चर्चा करेंगे। पार्टी ने इसके साथ ही दलित समुदाय और उनसे जुड़ी उपजातियों पर खासा ध्यान देते हुए विशेष सम्मेलन की योजना बनाई है। पदयात्रा के लिए प्रत्येक विधानसभा में छह-छह टोलियां बनाई गई हैं। हर टोली में 25-25 कार्यकर्ता हैं। यानी प्रत्येक विधानसभावार 150 कार्यकर्ता चिह्नित किए गए हैं। यह कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ पर जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की सरकारों की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर भाजपा की नीति-रीति और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करेंगे। 

chat bot
आपका साथी