Businessman Family Suicide Case : सुसााइड नाेट पढ़कर छलके आसूं, लिखा- मरने के बाद पत्नी व बच्चे होंगे प्रताड़ित इसलिए एक साथ दे रहे जान

Shahjahanpur Businessman Family Suicide Case सूदखोर के गुर्गों की धमकी लगातार बढ़ते कर्ज ने अखिलेश को पत्थर दिल बना दिया। बार-बार हो रही बदनामी के कारण उन्होंने न सिर्फ अपनी जान दी बल्कि पत्नी व बच्चे भी उनके साथ फंदे पर लटक गए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 09:32 PM (IST)
Businessman Family Suicide Case : सुसााइड नाेट पढ़कर छलके आसूं, लिखा- मरने के बाद पत्नी व बच्चे होंगे प्रताड़ित इसलिए एक साथ दे रहे जान
Businessman Family Suicide Case : सुसााइड नाेट पढ़कर छलके आसूं,

बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur Businessman Family Suicide Case : सूदखोर के गुर्गों की धमकी, लगातार बढ़ते कर्ज ने अखिलेश को पत्थर दिल बना दिया। बार-बार हो रही बदनामी के कारण उन्होंने न सिर्फ अपनी जान दी, बल्कि पत्नी व बच्चे भी उनके साथ फंदे पर लटक गए। जिन बच्चों की एक उफ पर वह परेशान हो उठते थे। जिन्हें खरोंच भी आ जाए तो पूरा घर सिर पर उठा लेते थे।

उन मासूमों को आखिर एक पिता जान देने के लिए मजबूर कैसे कर सकता था। जिस पत्नी ने हर स्थिति में उनका साथ दिया, जिन्होंने हर सुख दुख मिलकर बांटे उन्होंने अखिलेश को एक बार भी क्यों नहीं रोका। इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह भी उन्होंने सुसाइड नोट में बतायी। जिसमें लिखा था कि अगर वह अकेले मर गए तो सूदखोर उनकी पत्नी व बच्चों को प्रताड़ित करेगा। इसलिए सभी लोग एक साथ आत्महत्या कर रहे हैं। हालांकि जो परिस्थितियां थीं उन्हें देखकर लग रहा था कि पहले बच्चों को फंदे पर लटकाया गया। उसके बाद दंपती ने जान दे दी।

 11 बजे रेशू ने लिया था दूध

पड़ोसियों की माने तो दोपहर 11 बजे तक अखिलेश के घर में सबकुछ ठीक था। पत्नी रेशू ने दरवाजे पर आकर दूधिया से दूध लिया। उसके बाद किचन में चाय बनाई। कपों मं चाय भी डाली, लेकिन उसके बाद अचानक पता नहीं क्या हुआ कि सभी ने मौत का रास्ता चुन लिया।

 जमीन से छू रहे थे बच्चों के पैर

आर्यन, अर्चिता के पैर जमीन में छू रहे थे। ऐसे में लग रहा था कि दोनों को मारने के बाद उनके शव फंदे पर लटकाए गए। इसी तरह जाल में रस्सी के फंदे पर लटकी रेशू की मौत भी अखिलेश से पहले होना लग रहा था। हालांकि इसकी पुष्टि तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

एक तरह की लगी थी फंदे में गांठ

एक रस्सी के चार टुकड़े किए गए थे। जिनकी गांठ एक तरह लगी थी। सुसाइड नोट में जिस तरह के हालात का जिक्र अखिलेश ने किया है उससे आशंका है कि चारों फंदे उन्होंने खुद तैयार किए थे। अखिलेश के शव के पास स्टूल भी रखा मिला।

chat bot
आपका साथी