नैनीताल की वादियां और मथुरा के मंदिर, बरेलियंस का नया साल मनेगा यहां

दोनों राजधानियों के बीच बसी बरेली पर्यटन के लिहाज से भी अहम है। यहां से ढाई सौ किमी की दूरी पर पहाड़ के मनोरम दृश्य हैं तो मथुरा जैसे धार्मिक स्थल भी।

By Edited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 12:26 PM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 01:13 PM (IST)
नैनीताल की वादियां और मथुरा के मंदिर, बरेलियंस का नया साल मनेगा यहां
नैनीताल की वादियां और मथुरा के मंदिर, बरेलियंस का नया साल मनेगा यहां
बरेली, जेएनएन:  दोनों राजधानियों के बीच बसी बरेली पर्यटन के लिहाज से भी अहम है। यहां से ढाई सौ किमी की दूरी पर पहाड़ के मनोरम दृश्य हैं तो मथुरा जैसे धार्मिक स्थल भी। आगरा में ताजमहल घूमने की इच्छा हो तो भी इससे ज्यादा दूरी तय करने की जरूरत नहीं है। जंगल की सैर करने का मन हो, तो यहां से सीधा रास्ता है। यही वजह है कि बरेली वालों का नये साल का जश्न इन खास जगहों पर होता है। एक बार फिर, जश्न की तैयारी है। युवाओं की टोलियां इन जगहों पर निकल चुकी हैं। हम आपको बताते हैं कि पांच से छह घंटे की दूरी पर कौन सी ऐसी खास जगह हैं जहां बरेली के लोग नये साल का जश्न मनाने निकल रहे हैं। नैनीताल बरेली के सबसे करीब और सबसे खूबसूरत जगह, जहां नया साल मनाने के लिए पूरे देश से लोग आते हैं। यहां से 140 किमी का सफर कर वादियों में पहुंच सकते हैं। अल्मोड़ा बरेली से 211 किमी की दूरी पर बसे पहाड़ के इस जिले की खूबसूरती हर किसी को लुभाती है। चूंकि लालकुआं के बाद आगे का रास्ता पहाड़ी है इसलिए वहां तक पहुंचने में छह घंटे लग जाते हैं। जागेश्वर जी भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है जहां बरेली के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। नये साल पर भी वहां खूब भीड़ होती है। यह मंदिर अल्मोड़ा से आगे है। दुधवा नेशनल पार्क जंगल की सैर करने के लिए युवाओं की टोलियां दुधवा की ओर निकल रही हैं। महज 180 किमी दूर इस नेशनल पार्क तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग बेहतर विकल्प है। मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली पहुंचकर नया साल मनाने वाले बरेली के लोगों की संख्या सैकड़ों में है। ट्रैवल एजेंसियों को सबसे ज्यादा बुकिंग इसी रूट पर मिली है। दूरी 266 किमी है। हालांकि इस सीजन में आगरा जाने वालों की संख्या थोड़ी कम है। जेएनएन, बरेली : शहर साल 2019 के जश्न में रंगने लगा है। होटल, क्लब, स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नए साल को यादगार बनाने के लिए सैर-सपाटे के शौकीनों ने दूसरों शहर-प्रदेशों का प्लान बना लिया है। बर्फबारी का आनंद उठाने वालों की पहली पसंद शिमला है। इसके साथ ही उत्तराखंड के हिमपात वाले इलाके भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं। जनवरी की आमद के बीच सर्दी अपने सवाब पर पहुंच चुकी है। पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फ गिर रही है। इसलिए विदेश जाने वाले पर्यटक देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसमें कश्मीर, शिमला, गोवा, पूर्वोत्तर के इलाकों में जाने को तरजीह दे रहे हैं। बरेली क्लब में मनेगा बड़ा जश्न बरेली क्लब के साथ शहर के अन्य क्लब और होटलों में हर साल जश्न की बहार छाती है। इस बार भी बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवक-युवतियां नए साल को यादगार बनाने की तैयारी में लगे हैं।
chat bot
आपका साथी