भाजपा विधायक राजेश म‍िश्र की लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने की चर्चा Bareilly News

बिथरी विधायक के लखनऊ पहुंचते ही अन्य विधायक भी मुलाकात करने उनके आवास पर आ गए।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 01:09 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 10:09 AM (IST)
भाजपा विधायक राजेश म‍िश्र की लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने की चर्चा Bareilly News
भाजपा विधायक राजेश म‍िश्र की लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने की चर्चा Bareilly News

बरेली, जेएनएन : बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल सदन में हिस्सा लेने लखनऊ गए हुए हैं। गुरुवार रात दो दर्जन विधायक उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे, जिसमें भाजपा के साथ ही अन्य दलों के भी विधायक मौजूद रहे। भाजपा के संगठन पदाधिकारियों ने भी बिथरी विधायक से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया।

बिथरी विधायक के लखनऊ पहुंचते ही अन्य विधायक भी मुलाकात करने उनके आवास पर आ गए। गुरुवार रात भी लगभग दो दर्जन विधायक और कई संगठन पदाधिकारी उनसे आवास पर मिले। इसी बीच उनके मुख्यमंत्री से मिलने की चर्चाएं तेज हो गई। जब बिथरी विधायक से संपर्क किया तो उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की चर्चा को गलत और फर्जी बताया।

यह भी पढ़ें : जो सुर्खियां बने वे अब चेहरा छिपा रहे : www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-in-sakshi-ajitesh-case-the-headlines-that-were-made-now-they-are-hiding-the-face-bareilly-news-19413243.html

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने कोई नहीं गया। हालांकि रात में कुछ विधायक उनके आवास पर आए थे। उन्होंने बेटी साक्षी के अजितेश से विवाह करने के प्रकरण में चर्चा की। बिथरी विधायक ने बताया कि ये सभी विधायक उनसे मिलने बरेली आने वाले थे, इसलिए वह खुद ही लखनऊ पहुंच गए। इससे सदन में भी उपस्थिति दर्ज हो सके। इस समय विधानसभा का सत्र चल रहा है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी