Bareilly Weather News : प्री मानसून से पहले बदला मौसम, विशेषज्ञ बोले- आज छाएंगे बादल कल होगी झमाझम बारिश

Bareilly Weather News प्री मानसून से पहले पश्चिमी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।जिसके चलते विशेषज्ञ आज जहां बादल छाए रहने की संभावना जता रहे है। वहीं उनका कल झमाझम बारिश होने का अनुमान है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 23 May 2022 06:40 AM (IST) Updated:Mon, 23 May 2022 06:40 AM (IST)
Bareilly Weather News :  प्री मानसून से पहले बदला मौसम, विशेषज्ञ बोले- आज छाएंगे बादल कल होगी झमाझम बारिश
Bareilly Weather News : प्री मानसून से पहले बदला मौसम, विशेषज्ञ बोले- आज छाएंगे बादल कल होगी झमाझम बारिश

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान है कि पुरबिया हवा की नमी और शुष्क पश्चिमी हवा चलने की वजह से बारिश की यह स्थिति बनी है। रविवार को दिन में धूप खिली रही, लेकिन पुरवा हवा की नमी से लोगों को ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ। इस वजह से अधिकतम तापमान में भी करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम हो गया।

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40.4 डिग्री सेल्सियस से घटकर 37.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अब न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

इस बारे में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया था कि पुरवा हवा की नमी और शुष्क पछुआ हवा चलने की वजह से बारिश की यह स्थिति बनी है। इससे 23 मई और 24 को बादल छाने के साथ करीब 47 मिलीमीटर बारिश होने का पूर्वानुमान है।

chat bot
आपका साथी