Bareilly News : बरेली में निलंबित हुआ भाजपाई को थप्पड़ मारने वाला सिपाही, दारोगा हुए लाइन हाजिर

Action on UP Police बरेली में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष को थप्पड़ मारना सिपाही के साथ दारोगा को भी महंगा पड़ गया। लखनऊ तक घटनाक्रम की गूंज के बाद दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरी।

By Ashok Kumar AryaEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 11:30 AM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 11:30 AM (IST)
Bareilly News : बरेली में निलंबित हुआ भाजपाई को थप्पड़ मारने वाला सिपाही, दारोगा हुए लाइन हाजिर
Bareilly News : बरेली में निलंबित हुआ भाजपाई को थप्पड़ मारने वाला सिपाही, दारोगा हुए लाइन हाजिर

बरेली, जागरण संवाददाता। Action on UP Police : बरेली में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष को थप्पड़ मारना सिपाही के साथ दारोगा को भी महंगा पड़ गया। लखनऊ तक घटनाक्रम की गूंज के बाद दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरी।

थप्पड़ मारने वाले सिपाही गौरव सिंह नागर काे निलंबित कर दिया, जबकि दारोगा रोहित सिंह लाइन कर दिया गया। बता दें कि बुधवार को दो युवकों की नोकझोंक में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष को सिपाही ने थप्पड़ जड़ दिया।

सिपाही की हरकत से आहत भाजपा नेता रात शाही थाने के गेट पर पहुंच गए। उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया। वह माचिस जलाते, गनीमत रही कि साथियों ने उन्हें रोक लिया। इसी के बाद बवाल बढ़ गया।

भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर दिया। आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। कार्रवाई का आश्वासन देकर जैसे-तैसे एसओ ने मामला शांत कराया। भाजपा नेता की पिटाई की गूंज लखनऊ तक पहुंची।

इधर, इससे पहले ही थाने से पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी भेज दी गई। सीओ मीरगंज आरके मिश्र ने बताया कि सिपाही को निलंबित व दारोगा को लाइन हाजिर किया गया है।

chat bot
आपका साथी