बरेली नगर निगम हाउस टैक्स में हर साल देता है छूट, जानिये इस बार मिलेगी या नहीं

कोरोना काल में वित्तीय वर्ष के दो महीने निकलने के बावजूद अब तक नगर निगम ने करदाताओं को टैक्स पर छूट नहीं दी है। इससे टैक्स जमा करने वालों की धड़कनें बढ़ गई हैं। इससे उन्हें आगे आने वाले समय में नुकसान होगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 11:22 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 11:22 AM (IST)
बरेली नगर निगम हाउस टैक्स में हर साल देता है छूट, जानिये इस बार मिलेगी या नहीं
कोरोना काल के बावजूद नहीं दी गई टैक्स पर छूट, नहीं हुई बोर्ड बैठक।

बरेली, जेएनएन। कोरोना काल में वित्तीय वर्ष के दो महीने निकलने के बावजूद अब तक नगर निगम ने करदाताओं को टैक्स पर छूट नहीं दी है। इससे टैक्स जमा करने वालों की धड़कनें बढ़ गई हैं। इससे उन्हें आगे आने वाले समय में नुकसान होगा। कई ऐसे लोग जो समय पर टैक्स जमा करके छूट का लाभ उठाते थे, वह परेशान हैं।नगर निगम की सीमा में करीब 1.56 लाख करदाता है। इनसे नगर निगम संपत्ति कर वसूल करता है। इसमें हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स शामिल हैं। शहर में हर साल लोगों को समय पर टैक्स जमा करवाने और उन्हें लाभ देने की मंशा से नगर निगम टैक्स में छूट देता था।

पिछले नगर निगम बोर्ड में अप्रैल से जून तक 15 फीसद, जुलाई व अगस्त में दस फीसद और सितंबर व अक्टूबर में पांच फीसद छूट दी जाती थी। इससे करदाता समय पर टैक्स जमा कर छूट का लाभ लेता था। मौजूदा बोर्ड ने पिछले साल लोगों को दस फीसद तक की छूट दी।नया वित्तीय वर्ष के करीब दो महीने बीतने के बावजूद अब तक करदाताओं को टैक्स में राहत नहीं दी गई है। इससे करदाताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं।

छूट का लाभ लेने वालों को कोरोना काल में अधिक टैक्स देने की आशंका सताने लगी है।अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम का पूरा अमला फिलहाल कोरोना नियंत्रण में लगा हुआ है। टैक्स में छूट का फैसला बोर्ड की बैठक में किया जाता है। कोरोना काल के चलते बोर्ड की बैठक नहीं हो पाई है। बावजूद इसके टैक्स में छूट देने पर विचार किया जा रहा है।

पार्षदों ने महापौर व नगर आयुक्त को भेजा पत्र : पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र भेजकर जनता को टैक्स की छूट देने की मांग की है। उनका कहना है कि अप्रैल से पहले तीन महीने 15 फीसद, अगले तीन महीने दस फीसद और उसके बाद तीन महीने पांच फीसद की छूट दी जाए। वही, सपा पार्षद दल नेता राजे्श अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए बोर्ड की बैठक नहीं हो पाई है। बैठक में छूट का प्रस्ताव रखा जाएगा। अगर महापौर व नगर आयुक्त प्रस्ताव के मंजूरी की प्रत्याशा में छूट देते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी