Environment Protection : हर्बल पौधों से भरी होंगी मंडल की चार सड़कें Bareilly News

मंडल की एक सड़क पर किए गए इस प्रयोग की सफलता के बाद बीते दिनों आला अफसरों ने मंडल के सभी जिलों की एक सड़क को हर्बल सड़क बनाने के निर्देश दिए।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 03:27 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 03:27 PM (IST)
Environment Protection : हर्बल पौधों से भरी होंगी मंडल की चार सड़कें Bareilly News
Environment Protection : हर्बल पौधों से भरी होंगी मंडल की चार सड़कें Bareilly News

बरेली, जेएनएन : पीडब्ल्यूडी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अब मंडल के सभी जिलों में एक सड़क को हर्बल रोड बनाने की तैयारी की है। बरेली में पहले से ही एक रोड पर विभाग की ओर से लगाए गए हैं। वही, बदायूं में भी सड़क किनारे पौधे लगाए हैं। वही, शाहजहांपुर और पीलीभीत में सड़कों को चिह्नित कर लिया गया है। वहां जल्द पौधे लगाए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग ने करीब एक साल पहले मंडल की एक सड़क को हर्बल सड़क बनाया था। इसका मकसद तेजी से कम होते पेड़ और बिगड़ते पर्यावरण को सही करना था। मंडल की एक सड़क पर किए गए इस प्रयोग की सफलता के बाद बीते दिनों आला अफसरों ने मंडल के सभी जिलों की एक सड़क को हर्बल सड़क बनाने के निर्देश दिए। इसके तहत बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में एक-एक सड़क को चिह्नित कर हर्बल सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। बदायूं में सड़क पर पौधे लगाए गए हैं।

बरेली में डोहरा-लालपुर रोड पर लगाए आठ सौ पौधे 

पीडब्ल्यूडी ने रुहेलखंड विवि के पास वाली डोहरा लालपुर रोड को हर्बल रोड बनाया है।

इस रोड पर दोनों ओर अलग-अलग प्रजातियों को करीब आठ सौ पौधे लगाए गए हैं। इनमें बरगद, नीम, जामुन, पीपल समेत अन्य पौधे हैं। वही, अन्य जिलों में भी इन प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी महीने में सभी जगह पौधे लगा लिए जाएंगे।

होगी उचित देखभाल 

अधिकारियों के मुताबिक हर्बल सड़कों पर औषधीय गुणों से युक्त पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए उन सड़कों के आसपास ऐसे स्थान तलाशे जा रहे हैं, जो उन पौधों को देखरेख भी कर सके। छोटी प्रजाति के पौधे होने के कारण देखभाल की अधिक जरूरत रहती है। पौधों की देखभाल करें, ऐसे संस्थान तलाश रहे हैं।

हर्बल सड़क बनाने से मंशा पर्यावरण संरक्षण की है। बरेली में पहले से ही एक सड़क को हर्बल मार्ग बनाया गया है। बदायूं में भी एक सड़क लेकर पौधे लगाए हैं। शाहजहांपुर और पीलीभीत में भी इसी माह हर्बल सड़क पर पौधारोपण हो जाएगा। -प्रमेश गुप्ता, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी

chat bot
आपका साथी