Bareilly Court News : नाबालिग बहनों से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कैद की सजा

Bareilly Court News ट्यूशन के दौरान दोषी नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करता रहा। वीडियो बनाकर उसने धमकी दी कि अगर उन्होंने घर में शिकायत की तो क्लिप इंटरनेट पर डालकर बदनाम कर देगा। पाक्सो कोर्ट ने सोमवार को दोषी शिक्षक को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:54 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:54 AM (IST)
Bareilly Court News : नाबालिग बहनों से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कैद की सजा
Bareilly Court News : नाबालिग बहनों से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कैद की सजा

बरेली, जेएनएन। Bareilly Court News : ट्यूशन के दौरान दोषी नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करता रहा। वीडियो बनाकर उसने धमकी दी कि अगर उन्होंने घर में शिकायत की तो क्लिप इंटरनेट पर डालकर बदनाम कर देगा। पाक्सो कोर्ट ने सोमवार को दोषी शिक्षक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें कि बेटियों की मां ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई थी। तब आठ माह बाद महिला थाने में आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा का इमरान आलम राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर चलाता था। कक्षा नौ व कक्षा छह की छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जाती थीं। एक दिन अकेला पाकर आरोपित ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर बड़ी बहन को पिला दिया और दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने खुद को निर्वस्त्र पाया। उसने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसकी खैर नहीं। डरी सहमी छात्रा ने यह बात घर नहीं बताई तो आरोपित का हौसला बढ़ गया।

मौका पाकर पीड़िता की दूसरी 12 वर्षीय छोटी बहन के साथ भी यही बात आरोपित ने कई बार दोहराई। वारदात के दौरान छात्राओं की मां किसी मुकदमे में जेल में बंद थी। जेल से छूटकर उसने एसएसपी से फरियाद की। सरकारी वकील रीतराम राजपूत व निजी वकील अवधेश सक्सेना ने नौ गवाह कोर्ट में पेश किए। स्पेशल जज रामदयाल ने दोषी को उम्रकैद की सजा के अतिरिक्त एक लाख 16 हजार रुपये जुर्माने से भी दंडित किया है। जुर्माने की रकम में से एक लाख रुपये दोनों पीड़ित बहनों के पुनर्वास को दिए जाएंगे।

आठ साल तक निरंतर पैरवी करती रही मां

पीड़ित बेटियों की फरियादी मां निर्णय सुनवाई के दौरान भी कोर्ट में मौजूद थी। उसकी बड़ी बेटी भी उसके साथ अदालत पहुंची। जैसे ही अदालत ने अपना निर्णय सुनाया। बूढ़ी महिला ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उसे इंसाफ मिल गया। जैसे उसने दो बेटियों की जिंदगी बर्बाद की है। अदालत ने उसे भी जिंदगी भर के लिए कैद की सजा देकर इंसाफ कर दिया। परिवार को न्यायालय और कानून पर पूरा भरोसा था। महिला ने बताया कि उसके पति मानसिक रोग से पीड़ित हैं, वह चल-फिर नहीं सकते।

chat bot
आपका साथी