Bareilly Black Fungus News : बरेली में ब्लैक फंगस के मिले दो नए मरीज, अब तक जिले में मिल चुके हैं 45 मरीज

Bareilly Black Fungus News जिले में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर के अस्पतालों में दो नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। मामलों में वृद्धि होने पर अब जिला सर्विलांस अधिकारी ने केस आडिट करेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 10:56 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 10:56 AM (IST)
Bareilly Black Fungus News : बरेली में ब्लैक फंगस के मिले दो नए मरीज, अब तक जिले में मिल चुके हैं 45 मरीज
केस आडिट करेंगे अफसर, जिला सर्विलांस अधिकारी बीमारी की पुष्टि के आधार को करेंगे चेक।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Black Fungus News : जिले में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर के अस्पतालों में दो नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। मामलों में वृद्धि होने के कारण अब जिला सर्विलांस अधिकारी ने केस आडिट करने का मन बनाया है। शुक्रवार को रिपोर्ट हुए दोनों नए केसों में उन्होंने अस्पताल वालों से पुष्टि का आधार पूछा।संबंधित डाक्टर से फोन पर बात करने के बाद वह संतुष्ट हुए।

शहर में गुरुवार को ब्लैक फंगस के 12 नए मामले सामने आए थे। शुक्रवार को दो नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनमें एक बरेली का है और दूसरा शाहजहांपुर का रहने वाला है। दोनों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसके बाद जिले में ब्लैक फंगस के मामलों की संख्या 45 हो गई है। दोनों नए मामले सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ. रंजन गौतम से इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन के बारे में संपर्क किया।

इस पर डीएसओ ने उनसे संक्रमण की पुष्टि का आधार पूछा। संबंधित डाक्टर से फोन पर बात करने के बाद वह संतुष्ट हुए। डीएसओ ने बताया कि जिले में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। निजी अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में किस आधार पर ब्लैक फंगस की पुष्टि की जा रही है, इसका आडिट किया जाएगा। सही जांच कराए बिना ब्लैक फंगस की पुष्टि करने वालों पर सख्ती की जाएगी।

chat bot
आपका साथी