बदायूं में सूदखोरों का दुस्साहस, रुपए न लौटाने पर रेहड़ी व्यापारी को उठाया, जाने आगे क्या हुआ

Badaun Crime News शहर के दातागंज तिराहे पर रेहड़ी लगाकर छोले भटूरे बेंचने वाले एक अधेड़ को रुपये न लौटाने पर सूदखोर उठा कर ले गए। देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं लगा। स्वजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 02:59 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 02:59 PM (IST)
बदायूं में सूदखोरों का दुस्साहस, रुपए न लौटाने पर रेहड़ी व्यापारी को उठाया, जाने आगे क्या हुआ
बदायूं में सूदखोरों का दुस्साहस, रुपए न लौटाने पर रेहड़ी व्यापारी को उठाया, जाने आगे क्या हुआ

बरेली, जेएनएन। Badaun Crime News : शहर के दातागंज तिराहे पर रेहड़ी लगाकर छोले भटूरे बेंचने वाले एक अधेड़ को रुपये न लौटाने पर सूदखोर उठा कर ले गए। देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं लगा। स्वजन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि अब तक स्वजन ने कोई संपर्क नहीं किया, न ही इस प्रकार की कोई जानकरी मिली है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दातागंज तिराहे पर शहबाजपुर की मड़ैया निवासी हरिओम शर्मा अपने रेहड़ी लगाकर छोले भटूरे बेंच रहा था। इस दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछ दबंग किस्म के सूदखोर वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए हरिओम शर्मा को बाइक पर बैठा कर ले गए। उनके बेटे अनमोल शर्मा ने बताया कि पिता हरिओम शर्मा ने उक्त सूदखोरों से चार साल पहले 13 हजार रुपये लिए थे।

इसके बाद से वह कई बार सूदखोरों को रुपये लौटा चुके हैं, लेकिन वह लोग अब 13 हजार की जगह 20 हजार रुपये वापस मांग रहे हैं। शनिवार को जब वह लोग आए तो यही बात पिता ने कही थी, इसके बाद वह लोग उन्हें उठा कर ले गए हैं। बताया कि आठ घंटे बीत गए हैं अब तक पिता का पता नहीं लग सका है। आरोप लगाया कि उनके घर पर भी जाकर पता किया लेकिन पिता वहां भी नहीं मिले।

बेटे अनमोल ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। वहीं इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजकुमार तिवारी का कहना है कि इस मामले की जांनकारी नहीं है। स्वजन की ओर से अब तक पुलिस से संपर्क भी नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी