पीलीभीत में जंगल में भैंस चराने गए युवक को फॉरेस्ट गार्ड ने मारी गोली Pilibhit News

ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड पर गोली मारने का आरोप लगाया। वारदात के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग गोली मारने के बाद फॉरेस्ट गार्ड फरार हो गया

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 10:31 AM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 08:59 PM (IST)
पीलीभीत में जंगल में भैंस चराने गए युवक को फॉरेस्ट गार्ड ने मारी गोली Pilibhit News
पीलीभीत में जंगल में भैंस चराने गए युवक को फॉरेस्ट गार्ड ने मारी गोली Pilibhit News

पीलीभीत, जेएनएन : जंगल में लकड़ी काटने को लेकर हुए विवाद में वनकर्मी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह खोई हुई भैंस तलाशते हुए जंगल पहुंच गया था, वहां विवाद पर वनकर्मी ने गोली मार दी। वहीं डीएफओ ने पूरी घटना ही पलट दी। कहा कि लकड़ी तस्करों को रोका तो वे हमलावर हो गए। जवाबी फायरिंग में एक की मौत हुई है।

हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में रहने वाले कुलवंत सिंह के परिजनों का कहना है कि उनकी भैंस खो गई थी। तलाशने के लिए कुलवंत पड़ोसी साधू सिंह व सुखविंदर सिंह के साथ शनिवार की रात दस बजे बजे जंगल में गया। जब ये लोग लौट रहे थे तभी रास्ते में खीरी जिले के संपूर्णानगर वन रेंज के टाटरगंज वन चौकी प्रभारी फॉरेस्ट गार्ड कन्हैया लाल, वन वाचर निर्मल सिंह व बिल्लू ने रोक लिया। लकड़ी काटने का आरोप लगाते हुए भिड़ गए। विवाद पर गोली चला दी जिससे कुलवंत की मौत हो गई। साधू व सुखविंदर भी घायल हुए हैं। इन दोनों ने ही गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

वारदात के बाद वन विभाग के आरोपित फरार हो गए। रविवार को सुबह इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे होकर मौके पर पहुंच गए। भीड़ के तेवर देख हजारा के थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने उच्चधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्र, एडीएम अतुल सिंह, सीओ पूरनपुर कई थानों का फोर्स लेकर पहुंचे। एसपी ने मामले में प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। मृतक के भाई जसवंत सिंह की तहरीर पर आरोपित फारेस्ट गार्ड व दोनों वन वॉचरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

तस्कर थे, टोकने पर तमंचे से फायर किए : डीएफओ
घटनास्थल पीलीभीत के हजारा थाने का है। मगर जंगल क्षेत्र लखीमपुर खीरी का है। वहां के डीएफओ डॉ. अनिल कुमार पटेल ने कहा कि शनिवार रात करीब ढाई बजे कुछ लोग लकड़ी काटकर ले जा रहे थे। रोका तो वे वन कर्मियों पर हमलावर हो गए। तमंचे से फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में एक की मौत हुई है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी