एनडीए और पॉलीटेक्निक में प्रवेश को हुई परीक्षा

जागरण संवाददाता, बरेली : देश की रक्षा सेवा, इंजीनिय¨रग, प्रबंधन और कंप्यूटर साइंस कोर्स में दाखिले क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 12:56 AM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 12:56 AM (IST)
एनडीए और पॉलीटेक्निक  में प्रवेश को हुई परीक्षा
एनडीए और पॉलीटेक्निक में प्रवेश को हुई परीक्षा

जागरण संवाददाता, बरेली : देश की रक्षा सेवा, इंजीनिय¨रग, प्रबंधन और कंप्यूटर साइंस कोर्स में दाखिले के लिए रविवार को शहर के कई केंद्रों पर परीक्षाएं हुई। जिला प्रशासन की निगरानी में सभी केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं रहीं।

पॉलीटेक्निक कॉलेज में दाखिला के लिए रविवार को 14 केंद्रों पर एंट्रेंस हुआ। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए करीब 9000 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 1194 अभ्यार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। कुछ छात्र करीब आधा घंटे देरी से केंद्रों पर पहुंचे। हालांकि फिर भी उन्हें परीक्षा देने की छूट दी गई। केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी छापेमारी की। परीक्षा समन्वयक संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।

एमबीए के लिए ऑनलाइन एंट्रेंस

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विवि की ओर से रविवार को दो केंद्रों पर एमबीए में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। एमसीए के लिए भी एंट्रेंस हुआ। फ्यूचर कॉलेज और इंवर्टिस विश्वविद्यालय में परीक्षा के लिए 360 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

17 केंद्रों पर हुई एनडीए की परीक्षा

द श की रक्षा सेवाओं में भर्ती होने के लिए रविवार को नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) की परीक्षा हुई। शहर के 17 केंद्रों पर करीब आठ हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिला प्रशासन की निगरानी में सभी केंद्रों पर चौकसी रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक हुई है।

chat bot
आपका साथी