प्रत्याशियों को आज भी नहीं मिले नो ड्यूज

जागरण संवाददाता, बरेली : विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन शुरू हो गए हैं। अपने शहर में द्वितीय

By Edited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 11:51 PM (IST)
प्रत्याशियों को आज भी नहीं मिले नो ड्यूज
प्रत्याशियों को आज भी नहीं मिले नो ड्यूज

जागरण संवाददाता, बरेली : विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन शुरू हो गए हैं। अपने शहर में द्वितीय चरण में मतदान होना है। इसलिए प्रत्याशी नामांकन पत्र तैयार करने में जुटे हैं लेकिन अभी तक नगर निगम के टैक्स विभाग का सिस्टम अपडेट नहीं हुआ है। जिसके चलते प्रत्याशियों को नो ड्यूज नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को प्रत्याशियों के विधिक सलाहकार और समर्थक नो ड्यूज लेने पहुंचे तो उनके प्रार्थना पत्र रख लिए गए। टैक्स विभाग के सिस्टम अपडेट न होने से प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। उनको डर है कि कहीं नामांकन फंस न जाए।

इससे पहले शुक्रवार को निगम कर्मी की मौत हो गई थी। इसलिए दोपहर में शोक सभा कर दफ्तर बंद कर दिया गया था। दोपहर बाद पहुंचे लोगों को नो ड्यूज नहीं मिल सके थे। मंगलवार में नो ड्यूज लेने वालों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

-वर्जन

सिस्टम अपडेट किए जा रहे हैं। कुछ प्रत्याशियों के नो ड्यूज के लिए प्रार्थना पत्र आए हैं। उन्हें जल्द नो ड्यूज देने की कोशिश चल रही है।

-आरके सोनकर, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी

chat bot
आपका साथी