राखी बनाकर स्वावलंबी बनें समूह की महिलाएं

उपायुक्त सुनील कुमार ने इब्राहिमाबाद गांव में किया कार्यालय का शुभारंभ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 12:51 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 06:00 AM (IST)
राखी बनाकर स्वावलंबी बनें समूह की महिलाएं
राखी बनाकर स्वावलंबी बनें समूह की महिलाएं

रामसनेहीघाट (बाराबंकी): सभी महिलाएं अपने-अपने पास से कम से कम एक हजार राखियां बनाकर क्षेत्र में बिक्री करें और अपने को स्वावलंबी बनाएं। इब्राहिमाबाद गांव के राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह की महिलाओं को राखी बनाने का प्रशिक्षण बनीकोडर कार्यालय में देने की शुरुआत करते हुए उपायुक्त सुनील कुमार ने कही। उजाला महिला प्रेरणा आजीविका ग्राम संगठन इब्राहिमाबाद की महिलाओं को इसमें प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। इसमें समूह की महिलाओं को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे राखी बनाकर अपनी आजीविका चलाएं। जिला मिशन प्रबंधक जकिया, सहायक विकास अधिकारी राजेश तिवारी समूह की महिलाओं के साथ ट्रेनर कंचन तिवारी, बीएमएम प्रतिमा दुबे, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी व उमेश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी