एसपी के ग्रुप पर पोस्ट हुई अश्लील वीडियो, मुकदमा

- नगर कोतवाल की ओर से दर्ज हुई रिपोर्ट संवादसूत्र, बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। ग्रुप के एडमिन एसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए आरोपित पर आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा नगर कोतवाल की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 12:54 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 12:54 AM (IST)
एसपी के ग्रुप पर पोस्ट हुई अश्लील वीडियो, मुकदमा
एसपी के ग्रुप पर पोस्ट हुई अश्लील वीडियो, मुकदमा

बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक के वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। ग्रुप के एडमिन एसपी ने इसका संज्ञान लेते हुए आरोपित पर आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा नगर कोतवाल की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

वाट्सएप पर पुलिस व मीडिया ग्रुप है जिस पर सूचनाओं का आदान प्रदान होता है। इस ग्रुप के एडमिन पुलिस अधीक्षक बाराबंकी हैं। रविवार को करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने इस पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। इसके बाद ग्रुप में हड़कंप मच गया। हालांकि भूलवश वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने ग्रुप छोड़ दिया, लेकिन इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया। एसएचओ कोतवाली नगर धर्मेंद्र ¨सह रघुवंशी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

पहले भी हुई घटना : पुलिस अधीक्षक के इस ग्रुप पर हुई यह हरकत पहली नहीं है। इससे पूर्व भी इसमें इस तरह की हरकतें हो चुकी हैं। करीब दो साल पूर्व तत्कालीन एसओ कोठी ने भी भूलवश इस ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी थी। मामला विभागीय होने के कारण इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

chat bot
आपका साथी